फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ते के विवाद में कैंची घोंप कर दी युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कुत्ते के विवाद में कैंची घोंप कर दी युवक की हत्या
विज्ञापन

इंदिरापुरम। शक्तिखंड में स्वर्णजयंती पार्क के पास कुत्ते के भौंकने पर हुए विवाद में माली छतरपाल ने 27 वर्षीय मुस्तकीम के सीने में कैंची घोंपकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसे दोपहर में इंदिरापुरम से आला कत्ल के साथ बरामद कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
मुस्तकीम मूलरूप से बिहार के ग्राम सतबीटा में अररिया का रहने वाला थे। वह शक्तिखंड-2 में झुग्गियां बनाकर पलंबर का काम करते थे। बताया कि रविवार रात करीब 9:30 बजे मुस्तकीम ने परिजन से फोन कर कैंची से घायल होने की बात कही। इसे सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को गंभीर अवस्था में पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने इंदिरापुरम पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, वारदात को अंजाम देकर आरोपी छतरपाल मौके से फरार हो गया। परिजनों ने आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस को शिकायत दी। जिसमें बताया गया कि मुस्तकीम ने मरने से पहले उन्हें बताया था कि छतरपाल ने कैंची घोंपकर उन्हें घायल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले हुआ था कुत्ते के भौंकने पर विवाद :
इस्माइल ने बताया कि रात में सड़क पर घूमने वाला कुत्ता मुस्तकीम पर भौंकता था। इससे गुस्से में होकर एक बार उसने कुत्ते पर चोट पहुंचाई थी। कॉलोनी में रहने वाला छतरपाल कुत्ते को रोजाना खाना-खिलाता था, उसने घायल कुत्ते का इलाज करा दिया। इससे मुस्तकीम का गुस्सा बढ़ गया। रविवार रात जब छतरपाल नर्सरी से माली का काम करके लौट रहा था। इस दौरान दोनों की आपस में कहासुनी हो गई। आरोपी छतरपाल ने मुस्तकीम के सीने में कैंची घोंप दी। क्षेत्राधिकारी इंदिरापुरम अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी छतरपाल को इंदिरापुरम से गिरफ्तार कर लिया है। उससे आला कत्ल भी बरामद कर लिया है। आरोपी से पूछताछ चल रही है। जांच और पूछताछ पूरी होने के बाद आरोपी के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें