फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे खड़ी बस में पिकअप ने मारी टक्कर, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क किनारे खड़ी बस में पिकअप ने मारी टक्कर, दो की मौत
विज्ञापन

लोनी। सामान छोड़कर आ रही महेंद्रा पिकअप की शुक्रवार रात बंथला फ्लाईओवर सड़क किनारे खड़ी बस में टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप गाड़ी चालक और उसके दोस्त की मौत हो गई। टक्कर लगने से बस में सवार छह बराती घायल हो गए। जिनको पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

दिनेश (32) हर्ष विहार राजीव नगर दिल्ली में रहते थे। वह कॉलोनी में रहने वाले योगेश की महेंद्रा पिकअप गाड़ी चलाते थे। दिनेश श्रीराम कॉलोनी लोनी में रहने वाले अपने दोस्त नंदकिशोर के साथ शुक्रवार को हरियाणा से सामान छोड़कर लौट रहे थे। रात करीब सवा 12 बजे बंथला फ्लाईओवर के पास उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई। इस दौरान गाड़ी सड़क किनारे खड़ी एक बस से टकरा गई। टक्कर लगने के बाद पिकअप गाड़ी उछलती हुई दूर जाकर गिरी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गाड़ी से बाहर निकाला। लेकिन दोनों की मौके पर मौत हो गई थी। उधर, टक्कर लगने से बस में सवार प्रवीन, पंकज, राहुल समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। बरात दिल्ली मंगोलपुरी से लोनी के राणप गांव में आई थी। बस चालक घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद बस लेकर मौके से फरार हो गया। लोनी कोतवाली एसएचओ अजय चौधरी ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। मृतक के परिजन योगेश ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बस सवार घायल बरातियों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें