फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक अभियंता के खाते से निकाले 4.65 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
सहायक अभियंता के खाते से निकाले 4.65 लाख रुपये
विज्ञापन

साहिबाबाद। अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) में सहायक अभियंता महाराज सिंह के खाते से शातिर ने 4.65 लाख रुपये निकाल लिए। उनके राजेंद्र नगर सेक्टर-3 स्थित घर से चेक गुम हो गया था। बैंक से स्टेटमेंट मंगवाने पर अभियंता को अपने साथ धोखाधड़ी व ठगी का पता चला।
विज्ञापन

राजेंद्र नगर में सहायक अभियंता महाराज सिंह कुछ दिन पहले घर पर आए हुए थे। उनके घर में पुताई का काम चल रहा था। उन्होंने जानकार को पैसे देने के लिए कमरे की मेज पर चेक रखा हुआ था। इसके बाद वह किसी दूसरे काम के लिए बाहर चले गए। अगले दिन उन्हें चेक के बारे में ध्यान आया तो वहां चेक नहीं मिला। उन्होंने परिवार के लोगों से बात की और चेक तलाशने के लिए कहा। काफी मशक्कत के बाद भी जब चेक नहीं मिला तो उन्हें अपने साथ धोखाधड़ी व ठगी होने का शक हुआ। तुरंत बैंक जाकर खाते की स्टेटमेंट निकलवाई तो उसमें चार लाख 65 हजार की ट्रांजेक्शन मिली। बैंक प्रबंधक से इसकी जानकारी करने पर पता चला कि शातिर ने दिल्ली नेहरू प्लेस में एक बैंक के जरिए पैसे खाते में ट्रांसफर कराए हैं। सहायक अभियंता ने साहिबाबाद थाने में चेक चोरी करना और आपराधिक न्यासभंग (विश्वास तोड़ना) की धारा में मुकदमा दर्ज कराई है। थाना प्रभारी नागेंद्र चौबे का कहना है कि बैंक से दस्तावेज और सीसीटीवी फुटेज लेकर जांच की जा रही है। जल्द ही शातिर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें