फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिया गेट पर डीएवी स्कूल की बैंड टीम ने दी शानदार प्रस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
इंडिया गेट पर डीएवी स्कूल की बैंड टीम ने दी शानदार प्रस्तुति
विज्ञापन

साहिबाबाद। नेशनल वॉर मेमोरियल की तीसरी वर्षगांठ पर रविवार को इंडिया गेट पर चंदर नगर के डीएवी सेंचुरियन स्कूल से पाइप बैंड टीम ने प्रस्तुति दी। रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में गाजियाबाद जनपद से पांच स्कूलों की टीम विभिन्न वर्ग से प्रस्तुति दी। बैंड टीम में 27 छात्र-छात्राएं शामिल हुईं। कार्यक्रम में शामिल सेना के अधिकारियों ने स्कूली छात्र-छात्राओं को उत्साहवर्धन कर उन्हें प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

मीडिया कोर्डिनेटर साक्षी जुनेजा ने बताया कि कक्षा आठवीं, नौवीं और 11वीं से 27 छात्र-छात्राओं की टीम बनाई गई थी। इसमें सभी को अलग-अलग वाद्य यंत्र बजाने की जिम्मेदारी दी गई। फाइनल राउंड से पूर्व स्कूल में टीम का कई बार अभ्यास कराया गया था। इंडिया गेट पर ग्रुप लीडर प्रतीक, श्लोक, गंगा, नमन, अर्नव, प्रणव और अतुल के साथ टीम ने शानदार प्रस्तुति दी। जहां नेवी से वरिष्ठ अधिकारी सुनील यादव ने छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया। प्रिंसिपल अर्चना कौल का कहना है कि इंडिया गेट पर नेशनल मेमोरियल की वर्षगांठ में स्कूल द्वारा प्रस्तुति देना गर्व महसूस कराता है। ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में देशभक्ति जागृत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें