फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: कल शाम चार बजे से गाजियाबाद के कई रास्ते रहेंगे बंद, ट्रैफिक डायवर्ट; पढ़ें पुलिस की एडवाइजरी

Thu, 25 Apr 2024 12:53 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गोविंदपुरम अनाज मंडी में ईवीएम जमा की जाएंगी। इसके लिए कमिश्नरेट पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। रूट डायवर्जन शुक्रवार शाम चार बजे से देर रात तक ईवीएम जमा होने तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
Ghaziabad News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार को मतदान होने के बाद गोविंदपुरम अनाज मंडी में ईवीएम जमा की जाएंगी। इसके लिए कमिश्नरेट पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। शुक्रवार शाम चार बजे से गोविंदपुरम अनाज मंडी की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। रूट डायवर्जन शुक्रवार शाम चार बजे से देर रात तक ईवीएम जमा होने तक जारी रहेगा। एडीसीपी यातायात वीरेंद्र कुमार का कहना है कि असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।
विज्ञापन


यह रहेगा रूट डायवर्जन
  • हापुड चुंगी से गोविंदपुरम अनाज मंडी की ओर भारी व व्यावसायिक वाहन नहीं जा सकेंगे। ये वाहन हापुड़ चुंगी से डायमंड तिराहा से आत्माराम स्टील तिराहा होते हुए एनएच 09 होकर जा सकेंगे या हापुड चुंगी से एएलटी की ओर भी जा सकते हैं।
  • डासना पुल से गोविंदपुरम होते हुए हापुड़ चुंगी की ओर भारी व व्यावसायिक वाहन नहीं जा सकेंगे। ये वाहन डासना से एनएच- 09 होते हुए आत्माराम स्टील तिराहा से डायमण्ड तिराहा से हापुड़ चुंगी होकर जाएंगे।
  • हल्के व निजी वाहन एनडीआरएफ कट से संतोष मैक्सवेल अस्पताल के बीच हापुड़ रोड पर वाहन नहीं जा सकेंगे।
ईवीएम जमा करने आने वाली बसों के लिए यह रहेगा रूट 
  • डासना की ओर से ईवीएम को जमा करने आने वाली बसें सीएनजी पम्प कट से अंदर होकर गोविंदपुरम मंडी के गेट नंबर दो पर कर्मियों को उतारकर डीडीपीएस स्कूल से बाएं मुड़कर हापुड़ चुंगी होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगी।
  • हापुड़ चुंगी की ओर से ईवीएम को जमा करने आने वाली बसें गोविंदपुरम पुलिस चौकी से अंदर होकर डीडीपीएस स्कूल से गोविंदपुरम मंडी के गेट नंबर दो पर कर्मियों को उतारकर बाबा मार्केट कट से बाएं मुड़कर 47वीं वाहिनी पीएसी होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगी।
  • मोदीनगर/मुरादनगर की ओर से मनन धाम होते हुए ईवीएम जमा करने आने वाली बसें सिटी पार्क के सामने से कर्पूरीपुरम सीएनजी पैट्रोल पंप होकर गोविंदपुरम मंडी के गेट नम्बर दो पर कर्मियों को उतारकर बाबा मार्केट कट से 47वीं वाहिनी पीएसी होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें