फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगनहर बंद, कल से नहीं मिलेगा गंगाजल

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगनहर बंद, कल से नहीं मिलेगा गंगाजल
विज्ञापन

वसुंधरा। सफाई के लिए सिंचाई विभाग ने हरिद्वार से देर रात गंगनहर बंद कर दी। इस वजह से सिद्धार्थ विहार स्थित गंगाजल प्लांट भी बंद हो जाएगा। सोमवार 18 अक्तूबर से लोगों को गंगाजल नहीं मिलेगा। नगर निगम, जीडीए, आवास विकास परिषद नलकूपों व टैंकरों से पानी की एक समय आपूर्ति करेगा।
गंगनहर की सफाई के लिए सिंचाई विभाग ने हरिद्वार से नहर को बंद कर दिया। करीब तीन से चार दिन में सिद्धार्थ विहार स्थित गंगाजल प्लांट में पानी आना बंद हो जाएगा। इससे 100 क्यूसेक और 50 क्यूसेक के दोनों प्लांट बंद हो जाएंगे। नगर निगम वसुंधरा जोन में 105 नलकूपों, जीडीए इंदिरापुरम में 22 नलकूपों से पानी की सप्लाई करेगा। 5 नवंबर की रात गंगनहर में पानी छोड़ा जाएगा। दीपावली पर भी लोगों पानी की किल्लत झेलनी पड़ेगी। गंगाजल प्लांट के सहायक अभियंता अद्वित्या शर्मा ने बताया कि अभी प्लांट चालू है। दोनों समय पानी की आपूर्ति की जा रही है। 18 अक्तूबर के बाद समस्या होगी। इसके बाद प्लांट बंद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहेगी पानी की किल्लत
वसुंधरा जोन के वैशाली, कौशांबी, वसुंधरा, सूर्यनगर, रामप्रस्थ, रामपुरी, बृजविहार, चंद्रनगर, इंदिरापुरम, नोएडा और सिद्धार्थ विहार में गंगाजल की आपूर्ति नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें