फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अक्तूबर को राजकीय भवनों पर फहरेगा तिरंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
दो अक्तूबर को राजकीय भवनों पर फहरेगा तिरंगा
विज्ञापन

गाजियाबाद। दो अक्तूबर गांधी जयंती को धूमधाम से मनाया जाएगा। मंगलवार को कलक्ट्रेट में तैयारियों को लेकर डीएम राकेश कुमार सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक की। जिलाधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि दो अक्तूबर को कलक्ट्रेट समेत सभी राजकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए। कलक्ट्रेट में सुबह से देशभक्ति गीतों के रिकार्ड बजाए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा अधिकारी अपने कार्यालयों में सफाई करेंगे। शहर में नगर निगम और नगर पालिका और नगर पंचायतों में स्वच्छता पखवाड़ा चलाने का निर्देश दिया गया है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। अधिकारियों को कोरोना प्रोटोकाल के तहत कार्यक्रम कराने की हिदायत दी गई। बैठक में नगर निगम, जीडीए और विकास विभाग समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें