फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा एमएलसी पक्ष पर लूट व छेड़छाड़ का केस, वकीलों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा एमएलसी पक्ष पर लूट व छेड़छाड़ का केस, वकीलों का हंगामा
विज्ञापन

गाजियाबाद। रमतेराम रोड पर रोडरेज में व्यापारी नेता सुभाष छाबड़ा के रिश्तेदारों से मारपीट के मामले में भाजपा एमएलसी श्रीचंद शर्मा के पक्ष पर भी लूट व छेड़छाड़ का केस दर्ज हो गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने एफआईआर में एमएलसी के बेटे की कार का नंबर लिखा है। एमएलसी का बेटा अविनाश शर्मा अधिवक्ता हैं, लिहाजा एफआईआर का पता लगने पर सोमवार को नोएडा के वकीलों ने एसपी सिटी कार्यालय का घेराव कर हंगामा किया। उन्होंने स्थानीय लोगों के दबाव में क्रांस एफआईआर दर्ज करने का आरोप लगाया। एसपी सिटी ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।
थाना बादलपुर, गौतमबुद्धनगर के धूम मानिकपुर निवासी अविनाश शर्मा ने 6 दिसंबर को केस दर्ज कराया था कि वह 5 दिसंबर की शाम करीब साढ़े 4 बजे वह स्कॉर्पियो कार से रमतेराम रोड पर जा रहे थे। उसी दौरान सामने से कार में सुभाष छाबड़ा का बेटा राजू छाबड़ा उतरकर आया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। वह वीडियो बनाने लगे तो तुराबनगर निवासी सुभाष छाबड़ा 4-5 अज्ञात लोगों के साथ आए और उन पर हमला कर दिया। जिसमें उनके दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद आरोपियों ने डंडों से उनकी कार क्षतिग्रस्त करते हुए उसमें रखे 5 लाख रुपये और सोने की चेन लूट ली।
विज्ञापन

व्यापारी पक्ष ने लगाया लूट और छेड़छाड़ का आरोप
लोनी निवासी महिला ने नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी भतीजी 5 दिसंबर को पति व भाई के साथ नाना सुभाष छाबड़ा केयहां आ रहे थे। तुराबनगर रोड पर अर्जुन नगर के सामने पहुंचने पर सामने से आई काले रंग की स्कॉर्पियो (यूपी 16 सीबी 2600) आ रही थी। इसमें चार से पांच लोग बैठे थे। इनमें से एक व्यक्ति ने उनकी भतीजी की कनपटी पर रिवाल्वर लगाकर भतीजी की अंगूठी लूट ली। भतीजी के पति ने विरोध किया तो स्कॉर्पियो सवारों ने उस पर हमला कर दिया। महिलाओं के साथ अश्लीलता भी की गई। शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाया और हमलावरों की स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त कर दी।
नोएडा के वकीलों ने किया हंगामा
एमएलसी का बेटा अविनाश शर्मा नोएडा बार में वकील है। जिसके चलते काफी संख्या में नोएडा के वकील एसपी सिटी कार्यालय पहुंचे और स्थानीय लोगों के दबाव में क्रॉस एफआईआर दर्ज करने का आरोप लगा जमकर हंगामा किया। वकीलों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

वकील बोले- गाजियाबाद में भी कराएंगे हड़ताल
वकीलों ने कहा कि अधिवक्ता अविनाश शर्मा के खिलाफ केस दर्ज होने के विरोध में सोमवार को नोएडा बार के अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। अगर पुलिस ने पक्षपातपूर्ण कार्रवाई की तो गाजियाबाद बार से संपर्क कर यहां के वकीलों से भी हड़ताल कराई जाएगी। एसपी निटी निपुण अग्रवाल ने आश्वासन दिया कि दोनों मुकदमों में निष्पक्ष विवेचना की जाएगी। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें