फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता के घर दबिश देने गए तीन पुलिसकर्मी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेता के घर दबिश देने गए तीन पुलिसकर्मी निलंबित
विज्ञापन

गाजियाबाद। 11 नवंबर की सुबह मुठभेड़ में सात पशु तस्करों के पैर में गोली मारने के मामले में घिरी लोनी बॉर्डर पुलिस का एक और आरोप लगा है। थाने की एसओजी में तैनात हेड कांस्टेबल मोहम्मद इनाम, कांस्टेबल सोविंद्र सिंह और मनवीर सिंह हुड्डा ने 22 नवंबर की रात साढ़े 11 बजे राम विहार कॉलोनी निवासी भाजपा नेता दीपक शर्मा के घर दबिश दे डाली। विरोध पर नेता के परिवार से अभद्रता भी की। जांच के बाद एसएसपी ने तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक लोनी बॉर्डर पुलिस ने अवैध असलहा के साथ दो आरोपियों को पकड़ा था। उनसे पूछताछ में एक साथी दीपक का नाम सामने आया था। किसी ने सूचना दे दी कि जावली रोड स्थित रामविहार कॉलोनी निवासी दीपक शर्मा ही पकड़े गए आरोपी के साथी हैं। इस पर तीन पुलिसकर्मियों ने 22 नवंबर की दीपक शर्मा के घर दबिश दी। जबकि इसके बारे में न तो एसएचओ को सूचना दी और न ही किसी उच्चाधिकारी को बताया। दीपक शर्मा का आरोप है कि पुलिसकर्मी उनका एनकाउंटर करने के लिए आए थे, लिहाजा जैसे-तैसे उन्होंने भागकर जान बचाई।
विज्ञापन

मौके पर मिले भाजपा कार्यकर्ता को पकड़कर ले गए
दीपक शर्मा का आरोप है कि जिस वक्त पुलिसकर्मियों ने दबिश दी उनके घर पर भाजपा कार्यकर्ता नितिन ठाकुर मौजूद थे। पुलिसकर्मी उन्हें पकड़कर चौकी ले गए। मामले की जानकारी भाजयुमो जिलाध्यक्ष हिमांशु शर्मा को दी, जिन्होंने एसएसपी व एसपी ग्रामीण से शिकायत की। जिसके बाद नितिन को छोड़ा गया।
विज्ञापन

तीनों ने धूमिल की पुलिस की छवि : एसएसपी
एसएसपी पवन कुमार ने बताया कि एसएचओ को जानकारी दिए बिना तीनों पुलिसकर्मियों ने दीपक शर्मा के घर दबिश दी। साथ ही उनके परिजनों के साथ दुर्व्यवहार किया। तीनों ने अनुशासनहीनता व मनमानी से पुलिस महकमे की छवि धूमिल की है, लिहाजा तीनों को निलंबित करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें