फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फल विक्रेता को 21 बार घोंपा था चाकू, भाई समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फल विक्रेता को 21 बार घोंपा था चाकू, भाई समेत तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। शुक्रवार को सुदामापुरी लाल क्वार्टर में फल विक्रेता औरंगजेब उर्फ अंजेब अली को बड़े भाइयों ने 21 बार चाकू घोंपकर मौत के घाट उतारा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। विजयनगर पुलिस ने मृतक की पत्नी फरहा की तहरीर पर दोनों जेठ अहसान अली, जाने आलम और उनकी पत्नियों शहीन परवीन, शकीला और किराएदार ओमकार पाल के खिलाफ केस दर्ज कर अहसान अली, शहीन परवीन और शकीला को गिरफ्तार कर लिया।
औरंगजेब की पत्नी फरहा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि कि उसके जेठ अहसान अली और जाने आलम ने उसके पति औरंगजेब के हिस्से के मकान पर कब्जा कर लिया था। उसके पति ने चौकी और थाने में कई बार शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। दोनों जेठ ने मकान में जबरन ओमकार पाल को किराएदार रख लिया। फरहा का कहना है कि शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे वह अपने पति के साथ घर पर थी। इसी दौरान मकान पर कब्जे को लेकर जेठ से विवाद हो गया। जेठ अहसान अली और उसकी पत्नी शाहीन परवीन, जाने आलम और उसकी पत्नी शकीला तथा किराएदार ओमकार पाल तमंचे सटाकर उसके पति को लेकर घर के बाहर ले गए। शकीला ने चाकू लाकर दिया। जिसके बाद जाने आलम ने उसके पति को पकड़ लिया और अहसान अली ने चाकू से गोदकर पति को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरहा का कहना है कि हत्या से पहले आरोपियों ने उस पर भी हमला किया था, जिसमें वह घायल हो गई थी। सीओ प्रथम महीपाल सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर पांचों आरोपियों के खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश और बलवे का केस दर्ज करते हुए मृतक के एक भाई व दोनों भाभियों को गिरफ्तार कर लिया है। फरार जानेआलम और किराएदार की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें