फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता हुआ कर्मचारी, कंपनी गार्ड समेत तीन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
लापता हुआ कर्मचारी, कंपनी गार्ड समेत तीन पर केस
विज्ञापन

गाजियाबाद। नंदग्राम से एक कंपनी का कर्मचारी 12 अगस्त को संदिग्ध हालात में लापता हो गया। कुछ दिन बाद उसका मोबाइल कंपनी के गार्ड पर मिला। वहीं, कर्मचारी के साथ किराए पर रहने वाला कर्मचारी भी तभी से गायब है। कर्मचारी के साले ने मकान मालिक, कंपनी के गार्ड और साथी किराएदार पर शक जाहिर करते हुए अपहरण का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

इटावा केनगला लल्लू निवासी राहुल कुमार का कहना है कि उनका बहनोई रघुपाल सिंह औरैया का रहने वाला है, जो पांच माह से भट्ठा नंबर-5 नंदग्राम में जयप्रकाश के मकान में किराए पर रहते थे। वह मेरठ रोड इंडस्ट्रियल एरिया स्थिथ पारले एग्रो कंपनी में नौकरी करते हैं। 12 अगस्त को वह ड्यूटी के लिए घर से गए, लेकिन वापस नहीं लौटे। काफी तलाश के बाद भी सुराग न लगने पर 17 अगस्त को गुमशुदगी दर्ज कराई। राहुल का कहना है कि उनके बहनोई का मोबाइल कंपनी के गार्ड के पास मिला। उसे पूछा तो उसने भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। बहनोई के साथ ठाकुर नाम का युवक भी किराए पर रहता था। तभी से वह भी गायब है। आरोप है कि उन्होंने मकान मालिक से ठाकुर के आईडी प्रूफ मांगे तो देने से इंकार कर दिया। राहुल ने मकान मालिक, कंपनी के गार्ड और साथी किराएदार पर बहनोई को गायब करने का शक जाहिर किया। नंदग्राम एसएचओ नीरज कुमार सिंह का कहना है कि जिन लोगों पर शक जाहिर किया गया है, उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें