फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक पर मिला छात्र का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक पर मिला छात्र का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
विज्ञापन

गाजियाबाद। विजयनगर की चरण सिंह कॉलोनी निवासी 12वीं कक्षा के छात्र सुमित(18) का शव विजयनगर क्षेत्र में ही रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। परिजनों का कहना है कि सुमित रविवार को रुपये लेकर चाऊमीन खाने गया था, लेकिन वह वापस नहीं लौटा। इस मामले में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मृतक के पिता प्रमोद कुमार का कहना है कि रविवार शाम को सुमित अपनी मां से चाऊमीन खाने के लिए 10 रुपये लेकर घर से गया था। इसके बाद वापस नहीं आया। देर रात तक काफी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला तो विजयनगर थाने में पुलिस को सूचना दी। सोमवार को रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा मिलने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया, जिसकी पहचान सुमित के रूप में हुई। विजयनगर थाना प्रभारी योगेंद्र मलिक का कहना है कि प्राथमिक दृष्यता ट्रेन की चपेट में आने से मौत का कारण सामने आया है। हालांकि मामले में जांच की जा रही है कि हादसा हुआ है या हत्या है या आत्महत्या। पीएम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि सुमित के माथे पर गड्ढे का निशान मिला और पंजा कटा हुआ था और परिजन उसके रेलवे ट्रैक पर जाने की बात से सहमत नहीं हो रहे हैं। उनका कहना है कि सुमित कभी घर से ज्यादा दूर नहीं जाता था। परिजनों ने सुमित की हत्या का अंदेशा जताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें