फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे का लालच देकर पड़ोसी ने पांच वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
पैसे का लालच देकर पड़ोसी ने पांच वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्म
विज्ञापन

मसूरी। रुपये देने का लालच देकर पांच वर्षीय बच्ची को घर लेकर जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराकर तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मसूरी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पांच वर्षीय बच्ची घर के पास की दुकान पर सामान लेने गई थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला एक युवक रुपये देने का लालच देकर बच्ची को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। लहूलुहान हालत में बच्ची जब अपने घर पहुंची तो परिजनों के पूछने पर बच्ची ने घटना की पूरी जानकारी दी। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को देकर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि बच्ची का मेडिकल कराया गया है। आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
एसओ सतीश कुमार ने बताया कि किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में नामजद बबलू निवासी शीतलपुरी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि भागे चार आरोपियों की तलाश में पुलिस की दो टीम लगी है। गाजियाबाद की एक कॉलोनी निवासी किशोरी को दो दिन पूर्व बाइक पर बबलू ने अगवा कर लिया था। आरोपी पाइप लाइन मार्ग पर गन्ने के खेत में किशोरी को ले गया था। वहां बारी-बारी से पांच युवकों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपियों ने किशोरी के साथ मारपीट की। किसी तरह किशोरी अपने घर पहुंची थी और परिजनों को वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने मामले में एक नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें