फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंध के विरोध में की थी पति की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध संबंध के विरोध में की थी पति की हत्या
विज्ञापन

मुरादनगर। तीन महीने पहले मोहम्मदाबाद गांव से संदिग्ध हालात में लापता हुए ऋषिपाल के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। ऋषिपाल की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

सीओ सदर केएन पांडे ने के मुताबिक 15 अप्रैल को मोहम्मदाबाद गांव निवासी ऋषिपाल संदिग्ध हालात में लापता हो गया थे। परिजनों ने कोर्ट के आदेश पर 25 जुलाई को दो महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने शुक्रवार को रावली कट के पास से ऋषिपाल की पत्नी आरती व देवेंद्र उर्फ रोहताश को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में रोहताश ने बताया कि ऋषिपाल की पत्नी आरती से उसके अवैध संबंध थे। ऋषिपाल को इसका पता चला तो वह विरोध करने लगा। आरती ने अपने प्रेमी रोहताश के साथ मिलकर ऋषिपाल की हत्या की योजना बनाई। दोनों ने मिलकर पहले ऋषिपाल को शराब पिलाई। इसके बाद नशे की हालत में 15 जुलाई को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर ले जाकर एक ट्रक के सामने धक्का दे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें