फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी गेट पर परिवार संग किसानों ने मनाई होली, राकेश टिकैत का परिवार भी पहुंंचा

Wed, 31 Mar 2021 01:17 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
परिवार के साथ राकेश टिकैत।
विज्ञापन

यूपी गेट पर चल रहे आंदोलन में सोमवार को किसानों के परिवार के सदस्य भी होली मनाने पहुंचे। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने अपने परिवार के साथ आंदोलन स्थल पर किसानों के साथ होली खेली। वहीं अन्य किसानों के परिवारों ने यहां पहुंचकर उनका उत्साह बढ़ाया। वहीं, मंगलवार को किसान दिनभर आगे की रणनीति तैयार करते नजर आए।

विज्ञापन


सोमवार को सुबह से ही किसानों ने होली मनानी शुरू कर दी। किसानों ने मिट्टी का तिलक लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई दी। प्रतीकात्मक तौर पर उसमें सूखा गुलाल मिलाया गया। इस दौरान किसान जत्थों में ढोल की थाप पर लोकगीत पर झूमते हुए नजर आए।

दोपहर में मंच पर किसानों के संघर्ष पर नाटक का मंचन किया गया। होली के दिन भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत अपनी पत्नी सुनीता देवी व परिवार के अन्य लोगों के साथ आंदोलन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने अन्य किसान नेताओं के साथ किसानों को होली की बधाई दी। राकेश टिकैत ने कहा कि वर्ष 2021 आंदोलन का वर्ष है।
विज्ञापन


इस वर्ष किसानों ने बुराई के तौर पर तीन कृषि कानून की कॉपियों को जलाया है। उन्होंने सरकार को चेताते हुए कहा कि रविवार को आंदोलन स्थल की बिजली काट दी गई। अगर फिर से बिजली काटी गई तो किसान टोल फ्री कर देंगे। इसके साथ ही गांव में नेताओं के आने पर पाबंदी लगा दी जाएगी। आंदोलन दिसंबर तक चलेगा, किसान सर्दी के सामानों को संभाल कर रखे। उनकी जरूरत पड़ेगी।

बन रही रणनीति
आंदोलन स्थल पर किसानों की संख्या बढ़ाए जाने की तैयारी चल रही है। किसान नेता रणनीति बनाने में लगे हैं। किसानों को गांव में रह रहे किसानों से संपर्क रखने के निर्देश दिए गए हैं। जरूरत पड़ने पर गांव से भारी संख्या में किसान यूपी गेट पहुंचेंगे। वहीं किसानों ने आंदोलन स्थल पर गर्मी से निपटने के लिए टेंटों में कूलर और पंखों की व्यवस्था कर ली है। गांव से आने वाले किसान ट्रॉली में कूलर लगाकर आंदोलन स्थल पर पहुंच रहे हैं।

11 किसानों ने सुबह नौ बजे शुरू किया अनशन
मंगलवार को वीर सिंह , जसपाल फौजी , सुरेश चंद , राकेश मलिक , मेम्बर , राजकुमार यादव , अगन्नलाल सूर्यवंशी , शिव प्रसाद पटेल , श्याम बहादुर पटेल , पवन , रोशन , आमिर 24 घंटे के लिए अनशन पर बैठे। बुधवार सुबह नौ बजे दूसरे किसान अनशन पर बैठेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें