फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों को गिरफ्तारी की मांग को लेकर वकीलों ने की तालाबंदी

विज्ञापन
कचहरी में ज्ञापन देने जाते अधिवक्ता । - फोटो : GHAZIABAD City
विज्ञापन
आरोपियों को गिरफ्तारी की मांग को लेकर वकीलों ने की तालाबंदी
विज्ञापन

गाजियाबाद। हाईकोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 22 जिलों के अधिवक्ता बृहस्पतिवार को हड़ताल पर रहे। अधिवक्ताओं कहना है कि मेरठ में जनप्रतिनिधि के दबाव में वरिष्ठ वकील ओमकार सिंह तोमर ने आत्महत्या कर ली थी। मामले में 15 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। अभी तक नौ लोगों की गिरफ्तारी पुलिस ने नहीं की है। इसलिए वकीलों ने हड़ताल की।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मुनीश त्यागी और सचिव मनमोहन शर्मा के नेतृत्व में वकीलों ने कचहरी परिसर में तालाबंदी की। इसके बाद पैदल मार्च करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां पर एडीएम को ज्ञापन सौंपा। बार एसोसिएशन के सचिव मनमोहन शर्मा ने कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है। कई वकीलों के साथ संगीन घटनाएं घटित हुईं मगर सरकार ने अपराधियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने कहा कि अगर वकील के साथ हुई घटना के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो वकील आंदोलन को आगे भी बढ़ा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें