फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादनगर: पांच बदमाशों ने हथियारों के बल पर सर्राफा व्यापारी से सोने के जेवरात व नकदी लूटी

Mon, 08 Nov 2021 11:05 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

रविवार रात को वह वापस कार से गाजियाबाद आ रहे थे। कार को पवन चला रहे थे। जब दिल्ली मेरठ मार्ग पर मुरादनगर गंगनहर पुल से पहले झिलमिल ढाबे के पास पहुंचे तो खाना खाने के लिए रुक गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादनगर में दिल्ली-मेरठ मार्ग पर गंगनहर पुल के पास झिलमिल ढाबे के सामने कार सवार पांच बदमाशों ने हथियारों के बल सर्राफा व्यापारी व उनके साथी को बंधक बनाकर पांच लाख रुपए के सोने के जेवरात व 70 हजार रूपए की नकदी लूट ली। लूट का विरोध करने पर व्यापारी को मारपीट कर घायल कर दिया।

विज्ञापन


गाजियाबाद के गोविंदपुरम कालोनी निवासी सौरभ मित्तल सर्राफा व्यापारी  व एक मीडिया संस्थान में निदेशक भी हैं। सौरभ मित्तल अपने दोस्त हरीश खेर के साथ अपने गुरु से मिलने के लिए उत्तराखंड के ऋषिकेश गए थे।

रविवार रात को वह वापस कार से गाजियाबाद आ रहे थे। कार को पवन चला रहे थे। जब दिल्ली मेरठ मार्ग पर मुरादनगर गंगनहर पुल से पहले झिलमिल ढाबे के पास पहुंचे तो खाना खाने के लिए रुक गए।
विज्ञापन


जब वह खाना खाकर कार में बैठकर निकले तो इसी बीच उन्हें पांच बदमाशों ने रोक लिया और हथियारों के बल पर सौरभ मित्तल से चार सोने की अंगुठी , एक सोने की चेन व 70 हजार रुपए की नकदी के अलावा हरीश खेर से सोने की चेन व नकदी लूट ली।

लूट करने के बाद बदमाश कार में सवार होकर फरार हो गए। सूचना पर मौके पर पुलिस तो पहुंची, लेकिन बदमाशों की तलाश शुरू नहीं की। पीड़ित व्यापारी ने थाने में तहरीर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें