फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा युवक, दोनों को आपत्तिजनक हाल में देख चाचा ने प्रेमी को उतारा मौत के घाट

Fri, 02 Jul 2021 11:26 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

जानकारी के अनुसार प्रेमिका से मिलने उसके घर गए युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव झंडा निवासी 27 वर्षीय युवक का गांव की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई क्योंकि वह अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर चला गया था और वहां कुछ ऐसा हुआ कि युवती के चाचा अपना आपा खो बैठे। इस घटना के बारे में जब बात फैली तो पूरे इलाके में सनसनी मच गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार प्रेमिका से मिलने उसके घर गए युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव झंडा निवासी 27 वर्षीय युवक का गांव की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

पुलिस के अनुसार युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। यहां युवती के चाचा ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया जिसके बाद वह आग-बबूला हो गए और अपना आपा खो बैठे। गुस्से में आकर युवती के चाचा ने चाकू से गोदकर प्रेमी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें