फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 अगस्त से हिंडन के नए पुल पर वाहन भरेंगे फर्राटा

विज्ञापन
विज्ञापन
15 अगस्त से हिंडन के नए पुल पर वाहन भरेंगे फर्राटा
विज्ञापन

गाजियाबाद। जीटी रोड स्थित हिंडन के नए पुल पर वाहन 15 अगस्त से फर्राटा भरने लगेंगे। मार्च 2020 में शुरू हुए हिंडन पुल का 85 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो गया है। अब सेतु निगम की ओर से आखिरी स्लैब का काम शुरू कर दिया गया है। काम डेढ़ सप्ताह में पूरा होने के बाद एप्रोच स्लैब पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
हिंडन नदी पर 22 करोड़ की लागत से करीब 7.50 मीटर चौड़े नए पुल का निर्माण जारी है। तीन लेन के नए पुल की लंबाई 176 मीटर है। फंड की कमी के बावजूद सरकारी निर्माण एजेंसी सेतु निगम ने सभी पिलर और एक को छोड़कर बाकी स्लैब का कार्य पूरा कर लिया है। जीडीए मुख्य अभियंता राकेश कुमार गुप्ता का कहना है कि हिंडन नए पुल पर केवल अंतिम स्लैब रखना बाकी है। स्लैब रखने के बाद आखिरी चरण का कार्य शेष रह जाएगा। प्राधिकरण के प्रयास 15 अगस्त तक पुल को शुरू कराने के हैं। इसे लेकर सेतु निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

एक लाख वाहन चालकों को मिलेगी राहत
जीटी रोड पर रोजाना करीब एक लाख वाहन गुजरते हैं। मार्ग पर वाहनों के अधिक दबाव को देखते हुए ही पुराने ऐतिहासिक जर्जर पुल को तोड़कर नए पुल का निर्माण कार्य किया जा रहा है। वर्तमान में चार साल पहले बने नए पुल और कनावनी की ओर जाने वाले पुल से वाहन गुजरते हैं। सबसे ज्यादा परेशानी सुबह शाम कार्यालय जाने व आने के वक्त वाहन चालकों को उठानी पड़ती है। ऐसे में हिंडन पर नया पुल तैयार होने से जीटी रोड पर जाम की समस्या का निदान होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के समय भी होगा काम
प्राधिकरण की ओर से सेतु निगम को फंड की अगली किस्त जारी करने से काम में तेजी आई है। कई माह से धीमी गति से चल रहे पुल निर्माण पर अब लेबर काम में जुटी देखी जा सकती है। हिंडन नए पुल निर्माण के लिए सेतु निगम ने दोनों ओर से बैरीकेडिंग की है। ऐसे में कांवड़ यात्रा के वक्त भी पुल निर्माण के काम में कोई रुकावट नहीं आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें