फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त ने छीनी कार फिर लौटाने से किया इनकार, वकील ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्त ने छीनी कार फिर लौटाने से किया इनकार, वकील ने दी जान
विज्ञापन

गाजियाबाद। राजनगर सेक्टर- 10 में किराये पर रहने वाले अधिवक्ता आशीष त्यागी (27) ने शनिवार की रात घर में ही पिता राकेश त्यागी की लाइसेंसी पिस्टल से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले उन्होंने दोस्त और रालोद नेता अजय प्रमुख के बेटे अनुभव चौधरी उर्फ नोनू को रात 2:18 बजे एसएसएस किया, तुम्हारी और तुम्हारे जीजा की वजह से जान दे रहा हूं। राकेश ने बेटे की खुदकुशी के लिए अजय, नोनू, संजय और अक्षय (अजय का भतीजा) को जिम्मेदार ठहराते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका कहना है कि सात जुलाई को नोनू ने अक्षय के सगाई समारोह में आशीष की कार छीन ली थी। इसके बाद नौ को कार देने के बहाने शादी में बुलाया और फिर साफ इनकार कर दिया। इसी से आहत होकर बेटे ने आत्मघाती कदम उठाया है।
मूलरूप से मुरादनगर के सौंदा निवासी राकेश त्यागी ने बताया शनिवार शाम को वह पत्नी के साथ गांव गए हुए थे। आशीष घर पर अकेला था। रविवार को सुबह मकान पर पहुंचने पर कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। खिड़की की जाली काटकर अंदर गए तो आशीष का लहूलुहान शव चारपाई पर मिला। कविनगर थाना के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि राकेश त्यागी की तहरीर पर चार के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सगाई समारोह में छीनी थी कार
राकेश ने बताया कि आशीष सात जुलाई को रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष अजय प्रमुख के लैंडक्राफ्ट सोसायटी निवासी भतीजे अक्षय चौधरी की सगाई में गोविंदपुरम गया था। अजय का बेटा नोनू व दामाद संजय राठी भी साथ थे। जब आशीष वहां से चलने लगा तो नोनू ने उसकी कार की चाबी निकाल ली। कई बार मांगने पर भी जब चाबी नहीं दी तो मजबूरन वह संजय राठी की कार लेकर अजय के घर के लिए निकल गया। रास्ते में डायमंड टी प्वाइंट के पास कार ग्रीन बेल्ट में टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। उनका आरोप है कि संजय राठी, अक्षय चौधरी, अनुभव चौधरी व अजय प्रमुख ने मदद करने की बजाय आशीष के साथ बदतमीजी की और घड़ी, पर्स व सोने की चेन छीनकर वीवीआईपी सोसायटी ले गए। वहां बंधक बनाकर पिटाई की। वे कार की मरम्मत के डेढ़ लाख मांग रहे थे। इसके बाद अक्षय के शादी समारोह में आशीष को दिल्ली के मायापुरी में बुलाया। कहा था, कार लौटा देंगे, लेकिन वहां इनकार कर दिया।
सगाई हो चुकी थी, दिसंबर में तय थी शादी
आशीष राकेश के इकलौते पुत्र थे। वह गाजियाबाद कोर्ट में पिछले कई सालों से प्रैक्टिस कर रहे थे। उनकी मां का कैंसर का इलाज चल रहा है। बेटे की मौत से पूरा परिवार सदमे में हैं। राकेश ने बताया कि आशीष की दिसंबर में दिल्ली में शादी तय थी। सगाई हो चुकी थी।
विज्ञापन

पूछताछ की जाएगी
राकेश की तहरीर पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने, लूट और बंधक बनाने की धारा में केस दर्ज किया है। इसमें शास्त्रीनगर निवासी अजय प्रमुख, लैंडक्राफ्ट सोसायटी निवासी उनका बेटा नोनू और भतीजा, अक्षय, नोएडा निवासी दामाद संजय राठी को नामजद किया गया है। पुलिस का कहना है कि चारों से पूछताछ की जाएगी। साक्ष्य मिलने के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें