फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो से 13 जुलाई तक हावड़ा रूट पर बाधित रहेगा 43 ट्रेनों का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
दो से 13 जुलाई तक हावड़ा रूट पर बाधित रहेगा 43 ट्रेनों का संचालन
विज्ञापन

गाजियाबाद। खुर्जा से सिकंदरपुर स्टेशन के बीच रेलवे के फ्लाईओवर के निर्माण की वजह से दो से 13 जुलाई तक रेलवे का ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा। इस दौरान लंबी दूरी की तीन ट्रेनों समेत 12 ट्रेनों का संचालन निरस्त रहेगा, जबकि 11 ट्रेनों का रूट डायवर्जन किया जाएगा। 15 ट्रेनों को टाइम बदलकर चलाया जाएगा और पांच ट्रेनों को बीच रास्ते रोका जाएगा।
उत्तर रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार ने बताया कि दो जुलाई से ही ब्लॉक शुरू हो जाएंगे। दो तारीख को गाजियाबाद-टूंडला, टूंडला-गाजियाबाद, हाथरस-दिल्ली, अलीगढ़-नई दिल्ली, दिल्ली-हाथरस किला, नई दिल्ली-अलीगढ़, टूंडला-दिल्ली, दिल्ली-टूंडला, दिल्ली-टूंडला पैसेंजर, लखनऊ-नई दिल्ली और नई दिल्ली-लखनऊ एक्सप्रेस निरस्त रहेंगी। दो जुलाई को नई दिल्ली-हावड़ा, नई दिल्ली-गया, नई दिल्ली-दरभंगा, आनंद विहार-भागलपुर, लखनऊ-नई दिल्ली, अमृतसर-कटिहार और नई दिल्ली-जयनगर एक्सप्रेस का रूट डायवर्ट किया जाएगा। इस दिन अधिकांश ट्रेनों को अलीगढ़ रूट की बजाय मुरादाबाद होते हुए लखनऊ भेजा जाएगा। लखनऊ-नई दिल्ली और नई दिल्ली-लखनऊ एक्सप्रेस चार जुलाई, छह, सात, 10 और 13 जुलाई को भी निरस्त रहेंगी। हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस 7 और 12 जुलाई को और आनंद विहार-हटिया एक्सप्रेस 6 व 13 जुलाई को नहीं चलेंगी। नई दिल्ली-जयनगर एक्सप्रेस को 2 जुलाई, चार, छह, सात, 10, 11 व 13 जुलाई को मुरादाबाद के रास्ते लखनऊ भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन ट्रेनों को री-शेड्यूल किया जाएगा
दो जुलाई को नई दिल्ली-लखनऊ, नई दिल्ली-कानपुर, नई दिल्ली-रांची, नई दिल्ली-डिब्रूगढ़, नई दिल्ली-सियालदह, आनंद विहार-मऊ, नई दिल्ली-हावड़ा, नई दिल्ली-भुवनेश्वर, नई दिल्ली-राजेंद्र नगर, आनंद विहार-जयनगर, नई दिल्ली-राजेंद्र नगर, नई दिल्ली-हावड़ा, आनंद विहार-सीतामढ़ी एक्सप्रेस को शुरूआती स्टेशन से एक से तीन घंटे की देरी से रवाना किया जाएगा। इनके अलावा पांच अन्य ट्रेनों को बीच रास्ते 25 से 100 मिनट रोका जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें