फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 दिन बाद 200 केपार हुए कोरोना के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
35 दिन बाद 200 केपार हुए कोरोना के मरीज
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण अब तेजी से फैलने लगा है। शुक्रवार को 24 घंटे के अंदर 52 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसकेसाथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 228 हो गई है। इससे पहले 12 मई को कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 200 केपार पहुंची थी। मई के अंत से लेकर जून की पहले सप्ताह में कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी आई थी लेकिन पिछले 10-12 दिनों में ही संख्या एक बार फिर से 200 के पार चली गई है।
संक्रमित मरीजों में सबसे अधिक संख्या नौकरीपेशा हैं या बाहर जाकर कार्य करने वालों की है। शुक्रवार को शून्य से लेकर 12 वर्ष तक तक के चार, 13 से 20 वर्ष तक केतीन, 21 वर्ष से लेकर 40 वर्ष तक की आयु वर्ग के 23 और 41 से लेकर 60 वर्ष तक के 13 संक्रमित मिले हैं। 60 से अधिक आयु वाले नौ मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। शुक्रवार को एक मरीज स्वस्थ हुआ है और 16 मरीजों का होम आईसोलेशन खत्म हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि धीरे-धीरे संक्रमितों की संख्या बढ़ने लगी है इसलिए लोगों को अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। भीड़ वाले स्थानों पर मास्क का प्रयोग करें और साफ-सफाई का ध्यान रखें।
दिन सक्रिय मरीजों की संख्या
08 जून 72
09 जून 78
10 जून 87
11 जून 102
12 जून 109
13 जून 121
14 जून 134
15 जून 159
16 जून 193
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें