फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोड़ा को मिलेगा गंगाजल, मोहननगर जोन की कॉलोनियों को करना होगा इंतजा

विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ा को मिलेगा गंगाजल, मोहननगर जोन की कॉलोनियों को करना होगा इंतजार
विज्ञापन

गाजियाबाद। खोड़ा कॉलोनी में गंगाजल आपूर्ति के लिए जल निगम ने पीएफआर (प्री फिजिबिलिटी रिपोर्ट) तैयार कर ली है। दादरी स्थित गंगनहर कोट का पुल से करीब 40 किलोमीटर लंबा सफर तय करके गंगाजल खोड़ा में पहुंचेगा। हालांकि मोहननगर जोन की कॉलोनियों और राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र के लोगों को गंगाजल आपूर्ति के लिए अभी लंबा इंतजार करना पड़ेगा। फिलहाल जल निगम इन क्षेत्रों के लिए रिपोर्ट नहीं बनाएगा।
वाटर बैलेंस प्लान के तहत नगर निगम और जल निगम ने भूजल की बजाय सरफेस वाटर (नदी, नहर के पानी) को शोधित कर घरों में आपूर्ति देने की प्लानिंग की है। खोड़ा, मोहननगर और राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र में न सिर्फ भूजल की कमी है, बल्कि खारा भी है। इसकी वजह से इन क्षेत्रों में गंगाजल आपूर्ति की योजना बनाई गई थी। मसूरी से खोड़ा तक गंगाजल लाने के लिए पाइप लाइन बिछाने की जगह नहीं मिली है। इसके बाद जल निगम ने दादरी स्थित कोट के पुल के पास से गंगाजल लाइन लाने का प्रस्ताव तैयार किया है। कोट के पास चैनल बनाकर गंगाजल खोड़ा की ओर लाया जाएगा। इसके लिए दादरी के पास दो एकड़ जमीन की जरूरत होगी। गाजियाबाद में नहर के पानी को शोधित करने के लिए प्लांट लगाया जाएगा और इसके लिए भी पांच एकड़ जमीन की जरूरत पड़ेगी। खोड़ा के चारों ओर 10 स्थानों पर अंडरग्राउंड रिजर्ववायर टैंक बनाए जाएंगे। इसके लिए खोड़ा नगर पालिका से जमीन मांगी गई है।
विज्ञापन

20 साल की जरूरत को देखते हुए बनाया जाएगा प्लांट
खोड़ा में गंगाजल आपूर्ति के लिए बनाए जाने वाला प्लांट आगामी 20 साल की आबादी के लिए प्लान किया जाएगा। इस अवधि में बढ़ने वाली आबादी का आकलन किया जाएगा। जल निगम के अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल बनाई गई प्री फिजिबिलिटी रिपोर्ट में 50 क्यूसेक क्षमता का प्लांट शामिल किया गया है। उच्चाधिकारियों की ओर से इसमें कोई परिवर्तन किया गया तो प्लांट की क्षमता बढ़ाई भी जा सकती है।
मुख्यमंत्री से मिले साहिबाबाद विधायक
बीते दिनों विधानसभा सत्र समाप्ति के बाद साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले थे। उन्होंने खोड़ा में पानी की आपूर्ति का मुद्दा उनके समक्ष भी उठाया था। विधायक सुनील शर्मा ने मुख्यमंत्री के साथ वार्ता के दौरान की फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की थी। उनका कहना है कि खोड़ा में पानी की समस्या का स्थायी समाधान कराने के लिए मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया है।
मोहननगर और राजनगर एक्सटेंशन का प्रस्ताव फाइल में दबा
नगर निगम के मोहन नगर जोन की कॉलोनियों और राजनगर एक्सटेंशन में भी गंगाजल आपूर्ति की मांग लंबे समय से की जा रही है। भूजल खारा होने की वजह से मोहननगर जोन में शुद्ध पानी की आपूर्ति करना नगर निगम के लिए भी चुनौती बना हुआ है। टीला मोड क्षेत्र में नलकूप लगाकर निगम मोहननगर क्षेत्र में पानी की आपूर्ति करता है। राजनगर एक्सटेंशन में भी करीब दो लाख की आबादी के सामने पानी का संकट है। विधानसभा चुनाव से पहले इन दोनों क्षेत्र में गंगाजल आपूर्ति के लिए पीएफआर बनाने का काम शुरू किया गया था, लेकिन अब इसे फाइल में बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

जल्द ही डीएम को भेजेंगे पीएफआर
सेटेलाइट इमेज की मदद से पाइप लाइन बिछाने के लिए अलाइनमेंट कर लिया गया है। इस परियोजना के लिए करीब 8 एकड़ जमीन की जरूरत पड़ेगी। गौतमबुद्धनगर प्रशासन से जमीन का इंतजाम कराने के लिए डीएम को पत्र भेजा गया है। जल्द ही पीएफआर जिलाधिकारी को सौंप दी जाएगी।
- डीपी सिंह, अधीक्षण अभियंता, जल निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें