फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई को सौंपी जा सकती है 400 करोड़ के बैंक घोटाले की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीआई को सौंपी जा सकती है 400 करोड़ के बैंक घोटाले की जांच
विज्ञापन

गाजियाबाद। 400 करोड़ के चर्चित बैंक घोटाले की जांच जल्द ही सीबीआई को सौंपी जा सकती है। शासन ने इसकी विस्तृत रिपोर्ट तलब कर ली है। डीएम आरके सिंह का कहना है कि घोटाले की जानकारी और अब तक की गई कार्रवाई का पूरा ब्योरा जल्द ही भेजा जाएगा। इसके साथ ही सीबीआई जांच की सिफारिश की जाएगी।
इस घोटाले का मास्टरमाइंड लक्ष्य तंवर है। उसने बैंक अधिकारियों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज से लोन कराया। लोन लेने वाले पूरा पैसा डकार गए। इसका खुलासा होने पर पुलिस ने जांच शुरु की तो 400 करोड़ का घोटाला निकला। इसमें पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारियों के खिलाफ भी केस दर्ज हुए। अब तक 38 मुकदमे हो चुके हैं। एक बैंक अधिकारी सहित आठ लोग पकड़े जा चुके हैं। लक्ष्य तंवर और उसके परिजनों की साढ़े पांच करोड़ की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है।
विज्ञापन

इंदिरापुरम के वैभव खंड, तुराबनगर, कविनगर और शालीमार गार्डन स्थित चार संपत्तियों की कुर्की हो चुकी है। इनमें दो संपत्तियां एक-एक करोड़ की, एक संपत्ति दो करोड़ और एक 1.5 करोड़ की थी। 12 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है। पुलिस ने विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की। इसकी जांच आगे बढ़ने के साथ नए खुलासे हो रहे हैं। इसे देखते हुए शासन ने ब्योरा मांगा है। माना जा रहा है कि जल्द ही सीबीआई को मामला सौंप दिया जाएगा।
दूसरों के दस्तावेज पर ले लिया ऋण
इस घोटाले में सबसे ज्यादा परेशान वे लोग हैं जिनके दस्तावेज पर लक्ष्य तंवर ने बैंक अधिकारियों से मिलीभगत करके ऋण स्वीकृत करा दिए। ये ऋण लक्ष्य तंवर ने खुद लिए और अपने परिचितों को दिलवाए। ऋण की वसूली के लिए नोटिस उन लोगों तक पहुंचे जिनके दस्तावेज इस्तेमाल किए गए। इन लोगों को ऋण की जानकारी ही नोटिस आने के बाद हुई।
विज्ञापन

बयान
कोई बैंक से संबंधित घोटाला 5 करोड़ से ज्यादा की रकम का है तो इसकी सीबीआई जांच की जा सकती है। गाजियाबाद का लोन घोटाला इससे कहीं ज्यादा रकम का है। इसका ब्योरा सरकार को भेजकर सीबीआई जांच की सिफारिश की जाएगी। - राकेश कुमार सिंह, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें