फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी से आफत, बारिश से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
आंधी से आफत, बारिश से मिली राहत
विज्ञापन

गाजियाबाद। बारिश होने से दो महीने के बाद भीषण गर्मी से राहत मिल गई लेकिन तेज आंधी लोगों के लिए आफत बन गई। कई जगह पर पेड़ गिरने, बिजली के खंभे गिरने और कई क्षेत्रों में टीन शेड उड़ जाने से परेशानी हुई। शहर में कई जगह जलभराव होने से आवागमन में भी परेशानी हुई। बिजली की लाइन में फाल्ट होने से आठ घंटे तक बिजली कटौती रही। बिजली की आपूर्ति ठप होने से कई क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी।
बारिश होने के बाद पारा भी दो डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहा, रविवार को अधिकतम 39, जबकि शनिवार को 42 डिग्री सेल्सियस था। मंगलवार को भी बारिश होने की संभावना है। कृषि एवं मौसम वैज्ञानिक डॉ. अरविंद यादव का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश हुई है। तीन दिन बाद तापमान फिर से चढ़ना शुरू होगा। 25 से नौतपा शुरू होगा तो तापमान बढ़ेगा। मंगलवार को तापमान 34 और 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
विज्ञापन

आठ घंटे तक ठप रही विद्युत आपूर्ति
सोमवार तड़के तेज आंधी आने के साथ ही बारिश होने लगी। इस दौरान एहतियातन पूरे जिले की बिजली आपूर्ति रोक दी गई थी। आंधी के कारण पेड़ गिरने से ग्रामीण क्षेत्रों में आठ घंटे के बाद बिजली की आपूूर्ति सुचारु हुई। कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुचारु होने में पांच से छह घंटे लग गए। शहरी क्षेत्र के नेहरू नगर में करीब दो घंटे बिजली गुल रही। नई बस्ती, कविनगर, नंदग्राम, मानसरोवर पार्क, अवंतिका, विजयनगर, शहीदनगर, पंचशील, पंचवटी, अर्थला, संजय नगर, साहिबाबाद, हिंडन विहार में करीब छह घंटे आपूर्ति बाधित रही। मानसरोवर पार्क, पंचवटी और पंचशील में सोमवार को दिनभर बिजली गुल रही।
ग्रामीण इलाके में आठ घंटे तक हुई कटौती
ग्रामीण क्षेत्र में चार से आठ घंटे की बिजली कटौती रही। लोनी, मुरादनगर, मोदीनगर, पसोंडा, भोपुरा में खराब मौसम की वजह से घंटों शटडाउन रहा। लोनी के सिकरानी में लाइन में फॉल्ट होने से आठ घंटे बिजली गुल रही। वहीं मोदीनगर के हरमुख पुरी, संतपुरा, गुरु नानक पुरा में छह घंटे बिजली गुल रही।
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में हुआ जलभराव
बारिश के बाद राजनगर एक्सटेंशन, गोविंदपुरम, ़हिंडन अंडरपास, लालकुंआ, नवयुग मार्केट में जलभराव हुआ। हापुड़ रोड, मालीवाड़ा सहित कई क्षेत्रों में पेड़ गिरा। जबकि हापुड़ रोड पर सड़क पर एक जगह पर गड्ढा भी हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें