फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रूण जांच की सूचना पर पलवल की टीम ने मारा छापा, संचालक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
भ्रूण जांच की सूचना पर पलवल की टीम ने मारा छापा, संचालक फरार
विज्ञापन

गाजियाबाद। नंदग्राम के अस्पताल में भ्रूण जांच की सूचना पर शुक्रवार की रात पलवल हरियाणा की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारकर लिंग जांच कराने गए दंपती को पकड़ लिया जबकि क्लीनिक संचालक और उसका बेटा मौके से मशीन लेकर फरार हो गया।
जानकारी मिलने पर एसीएमओ डा. सुनील त्यागी मौके पर पहुंचे और हरियाणा से आई टीम के साथ कार्रवाई में जुट गए। मौके से टीम ने भ्रूण जांच करने वाली दीपा व उसके पति लक्ष्मण को पकड़ लिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को सील कर दिया है और नंदग्राम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. सुनील त्यागी ने बताया कि हरियाणा की टीम ने एक ग्राहक बनकर गर्भवती महिला से दलाल जमुना प्रसाद को फोन कराया और लिंग जांच की बात कही। दलाल ने नंदग्राम स्थित आश्रम रोड पर पहुंचने को कहा। पलवल टीम उक्त महिला का पीछे करते हुए दीनदयालपुरी के एक मकान में पहुंची। यहां पर दो महिलाओं ने जांच करने के लिए घर के बाहर खड़ी गाड़ी में चलने को कहा। स्वास्थ्य विभाग टीम के सदस्य डा. प्रवीण, डा. प्रियंका और डा. महेश ने पीछा करते हुए श्रीवास्तव क्लीनिक प्राथमिक उपचार केंद्र पर छापा मारा। मौके से अस्पताल की संचालक डा. निशि श्रीवास्तव और उसका बेटा अक्षय फरार हो गए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जमुना प्रसाद, डा. निशि श्रीवास्तव, अक्षय, बबलू, बिट्टू दीपा, लक्ष्मण नेगी व अन्य लोगों के खिलाफ पीसीपीएनडीटी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें