फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भेजी अश्लील वीडियो, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भेजी अश्लील वीडियो, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

गाजियाबाद। कविनगर के गांव में रहने वाली युवती को इंस्टाग्राम पर अश्लील फोटो व वीडियो भेजने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वहीं, सिहानी गेट क्षेत्र में रहने वाली दो युवतियों ने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
कविनगर क्षेत्र की रहने वाली युवती का कहना है कि उसका इंस्टाग्राम पर अकाउंट है। अन्नु गुर्जर नाम का युवक उसे इंस्टाग्राम पर अश्लील वीडियो भेज रहा है। साथ ही उसकी अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया जा रहा है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी धमकी दे रहा है कि उसकी बात न मानने से वह उसे सोशल मीडिया पर बदनाम कर देगा। पीड़िता का कहना है कि आरोपी की हरकतों से वह मानसिक तनाव में आ गई है। कविनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रास्ता रोक रहा था मनचला
दूसरे मामले में सिहानी गेट क्षेत्र में रहने वाली युवती का कहना है कि वह नेहरू स्टेडियम में रोजाना मॉर्निंग वॉक करने जाती है। सुबह साढ़े 8 बजे वह टहल रही थी। इसी दौरान एक लड़के ने उसका रास्ता रोक लिया। विरोध करने पर उसने अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ शुरू कर दी। शोर मचाने पर इकट्ठा हुए लोगों ने उसे पकड़ लिया और धुनाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। आरोपी की पहचान मनीष वर्मा निवासी नेहरू नगर के रूप में हुई।
विज्ञापन

हत्या की धमकी दी
तीसरे मामले में सिहानी गेट क्षेत्र में ही रहने वाली युवती का कहना है कि पड़ोस में रहने वाला अमित उसे आए दिन परेशान करता है। रास्ते में आते-जाते समय वह उसे अश्लील इशारे व टिप्पणी करता है। विरोध करने पर गाली-गलौज व मारपीट करता है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उसके परिवार को हत्या की धमकी दी है। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसएचओ सिहानी गेट मिथलेश उपाध्याय का कहना है कि दोनों मामलों में केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें