गाजियाबाद की पल अग्रवाल जेईई मेन के तीसरे राउंड में प्रदेश टॉपर
गाजियाबाद। शास्त्रीनगर की रहने वाली मेधावी छात्रा पाल अग्रवाल ने जेईई मेन में फिर परचम लहराया है। शुक्रवार देर शाम घोषित हुए जेईई मेन तीसरे राउंड के परिणाम में पल अग्रवाल ने 99.9987133 पर्सेंटाइल स्कोर हासिल किया है। पल उत्तर प्रदेश की अकेली टॉपर हैं। इससे पहले मार्च में जेईई मेन के पहले राउंड के घोषित परिणाम में 99.9885046 पर्सेंटाइल पाकर प्रदेश में शीर्ष स्थान पर रही थीं।
केवीपीवाई व फ्रेंच ओलंपियाड में हासिल की थी सफलता
पल अग्रवाल बीते चार साल से जेईई मेन व जेईई एडवांस की तैयारी में जुटी हुई हैं। पल के पिता विशाल अग्रवाल बिजनेसमैन और मां राखी अग्रवाल मनोचिकित्सक हैं। पल का अगला लक्ष्य जेईई एडवांस में सफलता हासिल करना है। जेईई मेन से पहले पल अग्रवाल किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना (केवीपीवाई) के साथ फ्रेंच ओलंपियाड में भी सफलता हासिल कर चुकी हैं।