फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार
विज्ञापन

मसूरी। थाना के नाहल चौकी क्षेत्र में बृहस्पतिवार तड़के मसूरी पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से एक तमंचा 315 बोर, कारतूस और एक फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश धौलाना के पिपलैड़ा गांव निवासी हसनैन है।
विज्ञापन

एएसपी आकाश पटेल ने बताया कि पकड़े गए बदमाश के खिलाफ चोरी, लूट, हत्या के प्रयास के गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ और गौतमबुद्धनगर में 20 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि कुशलिया बंबे के पास जेल से नाहल झाल की तरफ जाने वाले रास्ते पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया लेकिन वह रुका नहीं और फरार गया। पीछा करने पर बाइक सवार ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसी दौरान उसकी बाइक फिसल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें