फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबाड़ के बीच में छिपाकर विशाखापट्टनम और ओड़िसा से लाते थे गांजा

विज्ञापन
विज्ञापन
कबाड़ के बीच में छिपाकर विशाखापट्टनम और ओड़िसा से लाते थे गांजा
विज्ञापन

गाजियाबाद। तस्कर ट्रक में कबाड़ की बोरियों के बीच में छिपाकर विशाखापट्टनम और ओड़िसा से गांजा लाने वाले दो तस्करों को क्राइम ब्रांच और सिहानीगेट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करों के पास से ट्रक में से 175 किलोग्राम गांजा बरामद किया है जिसे वह गाजियाबाद में सप्लाई करने के लिए लाए थे। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी अलीगढ़ के गांव मोहराना निवासी गिरीश कुमार उर्फ बबलू और राहुल हैं जबकि गिरोह का सरगना सतेंद्र फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
एसपी क्राइम डॉ. दीक्षा शर्मा ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ओड़िसा के कोरापुर व विशाखापट्टनम से गांजे लाकर एनसीआर में सप्लाई करते हैं। एनसीआर में क्षेत्रवार वह अपने साथियों को गांजा देते हैं इसके बाद वह आगे उसकी सप्लाई करते हैं। गांजा सतेंद्र का होता है वह केवल ट्रक में बारदाना व कबाड़ की बोरियों के बीच में छिपाकर एनसीआर में लाते हैं। इसकी एवज में उन्हें सतेंद्र 50 हजार रुपये देता है। पुलिस अब सतेंद्र की तलाश कर रही है। साथ ही एनसीआर में किसके माध्यम से गांजे की सप्लाई हो रही है। पुलिस उन्हें भी चिन्हित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
गांजा लाते समय मोबाइल का नहीं करते थे इस्तेमाल
क्राइम ब्रांच प्रभारी अब्दुर्र रहमान सिद्धीकी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पुलिस से बचने और गुमराह करने के लिए ओड़िसा और विशाखापट्टनम से ट्रक में माल भरने के बाद वह रास्ते में मोबाइल फोन बंद कर देते हैं। गांजे की सप्लाई करने के बाद वे मोबाइल ऑन करते हैं।
----
हाल में की गई कार्रवाई
5 फरवरी- सिहानी गेट पुलिस ने पांच लाख रुपये का स्मैक बरामद कर महिला समेत पांच तस्करों को गिरफ्तार किया।
8 फरवरी- स्वॉट टीम ने कविनगर क्षेत्र से दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर 105 किलोग्राम गांजा बरामद किया
20 फरवरी- मसूरी पुलिस ने नेपाल से ला रहे करीब 4 करोड़ रुपये की कीमत का चरस बरामद किया और दो तस्करों को गिरफ्तार किया।
11 अप्रैल- नंदग्राम पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर 85 किलोग्राम गांजा बरामद किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें