फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोविंदपुरम में आठ मिनट में चुराई लग्जरी कार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोविंदपुरम में आठ मिनट में चुराई लग्जरी कार
विज्ञापन

गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र के गोविंदपुरम ए-ब्लॉक में शुक्रवार तड़के एसयूवी कार से आए बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी लग्जरी कार आठ मिनट में चोरी कर ले गए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सुबह उठने पर घर के बाहर कार नहीं दिखने पर पीड़ित ने पुलिस को मामले की सूचना देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गोविंदपुरम निवासी होटल संचालक गौरव राणा का कहना है कि वह बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे घर लौटे थे और कार घर के बाहर खड़ी कर घर चले गए। सुबह उठने पर उन्हें घर के बाहर कार नहीं मिली तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पीड़ित ने घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे देखे तो उसमें एक ब्रेजा कार में आए बदमाशों ने उनकी कार चोरी कर ली। चोरी की वारदात शुक्रवार सुबह 4 बजे की है, इसमें बदमाशों ने 8 मिनट में ही कार चोरी कर ली। फुटेज के आधार पर कार में तीन बदमाश सवार थे। थाना प्रभारी आनंद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लूटी गई कार से चोरी की वारदात करने की आशंका
26 फरवरी को राजनगर एक्सटेंशन में चार बदमाशों ने दादरी में व्यापारी से कार लूटने के बाद उसे गाजियाबाद में छोड़कर दूसरी कार लूटी थी। पुलिस के अनुसार राजनगर एक्सटेंशन में लूटी गई ब्रेजा कार सफेद रंग की थी। पुलिस अंदेशा जता रही है कि उन्हीं बदमाशों ने लूटी हुई ब्रेजा कार से चोरी की वारदात की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों और लूटी हुई कार की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें