फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: मां-बाप को झगड़ता देख बेेटे ने पिता को मार दी गोली, फिर खुद पुलिस को फोन कर बोली ये बात

Fri, 09 Jul 2021 12:41 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन की देविका स्काइपर्स सोसायटी में बुधवार आधी रात को घटना हुई, पिता की हत्या कर आरोपी बेटे ने खुद ही पुलिस को फोन किया
विज्ञापन
हत्यारोपी शिवम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन की देविका स्काइपर्स सोसायटी में बुधवार रात नशे में धुत युवक ने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्यारोपी बेटा फैक्टरी में गबन के मामले में पैरोल पर जेल से बाहर आया हुआ था। घटना के बाद हत्यारोपी ने खुद ही पुलिस को सूचना दी। कहा कि उसने पिता की हत्या कर दी है। उसे पकड़कर ले जाओ। मौके पर पहुंची नंदग्राम पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कत्ल में उपयोग किया गया तमंचा बरामद कर लिया।

विज्ञापन

 
देविका स्काइपर्स सोसायटी के टावर नंबर-9 के दसवें फ्लोर पर रहने वाले संजय चानना (50) पत्नी व दो बेटों के साथ रहते थे। वह पुरानी कारों की सेल-परचेज का काम करते थे। व्यापार के चलते दो दिन बाहर रहने के बाद वह बुधवार रात को घर आए थे। रात करीब साढ़े 11 बजे संजय चानना का छोटा बेटा शिवम नशे में धुत होकर घर पहुंचा। उस दौरान मां व पिता में झगड़ा हो रहा था।

बताया जा रहा है कि इसी बात से तैश में आकर शिवम ने अपने पास मौजूद तमंचे से पिता संजय चानना के सीने में गोली मार दी। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और शिवम कोने में बैठ गया। थोड़ी देर बाद उसने ही कंट्रोल रूम पर फोन कर घटना की जानकारी दी। नंदग्राम पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे हिरासत में ले लिया तथा हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन


घर में झगड़ा करता था पिता, इसलिए मार डाला
पुलिस ने शिवम से हत्या का कारण पूछा तो उसने बेबाकी से जवाब दिया। कहा कि उसका पिता दो-तीन दिन तक घर से बाहर रहता था। घर आने पर वह परिवार के लोगों से झगड़ा करता था। बृहस्पतिवार को घर पहुंचने के दौरान भी पिता मां से झगड़ा कर रहा था। रोज-रोज के झगड़े से निजात पाने के लिए उसने पिता की हत्या कर दी।

Trending Videos
विज्ञापन

गबन के मामले में पैरोल पर छूटा था शिवम

सीओ द्वितीय अवनीश कुमार ने बताया कि शिवम हिंडन विहार स्थित एक बर्तन फैक्टरी में सुपरवाइजर था। नौकरी के दौरान उसने दस लाख रुपये का गबन कर लिया था। फैक्टरी मालिक ने शिवम व उसके बड़े भाई राहुल के खिलाफ सिहानी गेट थाने में गबन का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने दोनों भाईयों से कुछ रकम बरामद कर उन्हें जेल भेजा था। सीओ ने बताया कि शिवम बीते 12 मई को पैरोल पर जेल से रिहा होकर आया था।

दो दिन पहले बड़े बेटे के साथ की थी मारपीट
पुलिस के मुताबिक घटना से दो दिन पहले भी संजय चानना ने घर में झगड़ा किया था। उसने बड़े बेटे राहुल के साथ मारपीट भी की थी। राहुल के शरीर पर चोट के निशान भी हैं। सीओ द्वितीय अवनीश कुमार का कहना है कि मृतक के बड़े बेटे की तहरीर पर केस दर्ज कर हत्यारोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें