सीओ द्वितीय अवनीश कुमार ने बताया कि शिवम हिंडन विहार स्थित एक बर्तन फैक्टरी में सुपरवाइजर था। नौकरी के दौरान उसने दस लाख रुपये का गबन कर लिया था। फैक्टरी मालिक ने शिवम व उसके बड़े भाई राहुल के खिलाफ सिहानी गेट थाने में गबन का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने दोनों भाईयों से कुछ रकम बरामद कर उन्हें जेल भेजा था। सीओ ने बताया कि शिवम बीते 12 मई को पैरोल पर जेल से रिहा होकर आया था।
दो दिन पहले बड़े बेटे के साथ की थी मारपीट
पुलिस के मुताबिक घटना से दो दिन पहले भी संजय चानना ने घर में झगड़ा किया था। उसने बड़े बेटे राहुल के साथ मारपीट भी की थी। राहुल के शरीर पर चोट के निशान भी हैं। सीओ द्वितीय अवनीश कुमार का कहना है कि मृतक के बड़े बेटे की तहरीर पर केस दर्ज कर हत्यारोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया है।