फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: क्राइम ब्रांच ने 30.70 लाख की स्मैक बरामदकी, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Fri, 23 Sep 2022 06:02 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क गाजियाबाद

सार

पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वह व्हाट्सएप कॉल के जरिये अपने साथियों के साथ संपर्क में रहते हैं और ऑर्डर लेते हैं। ऑर्डर लेने के बाद वह बरेली में ही अपने ठिकाने पर मोबाइल फोन छोड़कर माल की सप्लाई करने के लिए बस या अपनी कार से निकलते हैं।
विज्ञापन
arrest symbol - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद क्राइम ब्रांच ने सिहानी गेट क्षेत्र के संतोष अस्पताल के पास से अंतरराज्यीय गिरोह के दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास 30.70 लाख रुपये की 210 ग्राम स्मैक बरामद की है। ये बरेली से स्मैक लाकर दिल्ली एनसीआर में सप्लाई करते हैं। बृहस्पतिवार को भी दिल्ली बॉर्डर पर पप्पू कॉलोनी के पास तस्करी करने जा रहे थे।

विज्ञापन


क्राइम ब्रांच प्रभारी अब्दुर रहमान सिद्दीकी ने बताया कि पकड़े गए तस्कर देहरादून निवासी सलमान और बरेली के भमौरा निवासी शकील हैं जबकि इनका सरगना आतिफ वांछित है। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वह व्हाट्सएप कॉल के जरिये अपने साथियों के साथ संपर्क में रहते हैं और ऑर्डर लेते हैं। ऑर्डर लेने के बाद वह बरेली में ही अपने ठिकाने पर मोबाइल फोन छोड़कर माल की सप्लाई करने के लिए बस या अपनी कार से निकलते हैं।

उन्होंने बताया कि उससे पहले माल लेने वाले को वह समय वह अपनी पहचान बता देते हैं। लंबे समय से ये लोग स्मैक और गांजा तस्करी का काम करते हैं। क्राइम ब्रांच प्रभारी ने बताया कि पहले भी इसी गिरोह के सात तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। तब करोड़ों रुपये की स्मैक बरामद की गई थी। ये लोग दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में तस्करी करते रहे हैं। इनके फरार साथियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें