फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने दो छात्रों को कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

सार

दबंगों ने दो छात्रों को कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरलगाजियाबाद।इस दौरान दबंगों ने कमरे में तेज आवाज में गाने बजा रखे हैं।पीड़ित परिवार का आरोप था कि पुलिस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है न ही आरोपियों को पकड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दबंगों ने दो छात्रों को कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल
विज्ञापन

गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र के रजापुर गांव में नौवीं और सातवीं कक्षा के दो छात्रों को कमरे में बंद करके पीटने का बृहस्पतिवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में पांच दबंग लड़के दिखाई दे रहे हैं, उनमें से तीन युवकों ने दोनों छात्रों को पकड़ा हुआ है और एक वीडियो बनाकर रहा है जबकि एक डंडे से बेरहमी से दोनों छात्रों की पिटाई कर रहा है। दोनों छात्र दबंगों से माफी मांगते हुए छोड़ने की गुहार लाग रहे हैं। इस दौरान दबंगों ने कमरे में तेज आवाज में गाने बजा रखे हैं। जिससे किसी को उनकी आवाज न सुनाई दे।
विज्ञापन

पीड़ित छात्र का आरोप है कि 17 सितंबर को आरोपी ने फोन करके उन्हें अपने घर बुलाया था। वहां वो लोग शराब के नशे में थे। हमारे जाने पर उन्होंने कमरा बंद कर लिया। आरोप है कि उनके साथ अश्लील हरकतें करने की वे सभी बात करने लगे। इसी बीच एक युवक ने उन्हें तमंचा भी दिखाया। कुछ देर बाद उन्होंने तेज आवाज में गाने बजा लिए। पांचों ने एक-एक करके उनकी डंडों से पिटाई की। मामले में पीड़ित छात्र ने 18 सितंबर को कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ित परिवार का आरोप था कि पुलिस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है न ही आरोपियों को पकड़ रही है। बृहस्पतिवार को वीडियो वायरल होने के बाद उच्चाधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए। कविनगर थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद टीम आरोपियों की तलाश में लगी थी। मामले में बागवाली कॉलोनी निवासी अनुज, गौरव, सौरभ, माणिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें