फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन में दो संक्रमितों की मौत, 1092 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन में दो संक्रमितों की मौत, 1092 संक्रमित
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से दो संक्रमितों की दो दिन में मौत हो गई। इन दो दिनों में 1092 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। 2089 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ है, जबकि 20 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। जिले में 2980 मरीजों का इलाज चल रहा है। जनवरी में अब तक एक किशोर समेत आठ मरीजों की मौत हो चुकी है।
61 वर्षीय बुजुर्ग को सांस लेने में परेशानी और छाती में हुआ था दर्द
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि नंदग्राम के दीनदयालपुरी निवासी 61 वर्षीय बुजुर्ग को सांस लेने में परेशानी और छाती में दर्द होने पर अस्पताल में 23 जनवरी को भर्ती कराया गया था। बुजुर्ग को हृदय की बीमारी होने के साथ ही सांस लेने में परेशानी और मधुमेह की समस्या थी। संक्रमित होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 24 जनवरी को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

79 वर्षीय बुजुर्ग को सांस लेने में परेशानी मौत
मसूरी निवासी 79 वर्षीय बुजुर्ग को संक्रमण की चपेट में आने के बाद सांस लेने में परेशानी होने लगी थी। परिजनों ने 25 जनवरी को संतोष अस्पताल में भर्ती कराया था। डीएसओ ने बताया कि उन्हें सांस लेने में परेशानी होने के अलावा हृदय और मधुमेह की भी बीमारी थी। इलाज के दौरान ही 26 जनवरी को मौत हो गई।
विज्ञापन

संक्रमित गंभीर बीमारी से थे ग्रसित
सीएमओ डॉ. भवातोष शंखधार का कहना है कि कोरोना की तीसरी लहर के दौरान जिले में अभी तक आठ संक्रमितों की मौत हुई है। इनमें छह पुरुष, एक महिला और एक किशोर शामिल है। सीएमओ का कहना है कि कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद जिन मरीजों की मौत हुई है, उनमें दो को टीबी का भी संक्रमण था। लोनी की रहने वाली 40 वर्षीय महिला हेपेटाइटिस-बी से संक्रमित थी। अन्य मरीज दिल व मधुमेह के मरीज थे।
10 दिन में एक महिला समेत आठ कोरोना संक्रमित की मौत
मृत्यु - उम्र - क्षेत्र - बीमारी
26 जनवरी - 79 वर्षीय बुजुर्ग - मसूरी - हृदय व मधुमेह, संक्रमित होने पर सांस लेने में परेशानी
24 जनवरी - 69 वर्षीय बुजुर्ग - नंदग्राम - हृदय व मधुमेह की बीमारी, संक्रमित होने पर सांस लेने में परेशानी
24 जनवरी - 81 वर्षीय बुजुर्ग - वैभव खंड इंदिरापुरम - हृदय व मधुमेह की बीमारी, संक्रमित होने पर सांस लेने में परेशानी
23 जनवरी - 17 वर्षीय किशोर मोदीनगर - पूर्व में टीबी, संक्रमित होने पर सांस लेने में परेशानी
22 जनवरी - 40 वर्षीय महिला लोनी - हेपेटाइटिस और संक्रमण, कोरोना संक्रमित होने पर सांस लेने में परेशानी
20 जनवरी - 31 वर्षीय युवक डासना - गंभीर टीबी का मरीज - संक्रमित होने पर सांस लेने में परेशानी
20 जनवरी - 79 वर्षीय बुजुर्ग - कविनगर - फेफड़े का कैंसर, संक्रमित होने पर सांस लेने में परेशानी
16 जनवरी - 55 वर्षीय व्यक्ति मोदीनगर - लिवर में संक्रमण, कोरोना संक्रमित होने पर सांस लेने में परेशानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें