संक्रमण के मामले में गाजियाबाद प्रदेश में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। पहले स्थान पर गौतमबुद्धनगर है। संक्रमितों में एक न्यायाधीश, पांच डॉक्टर, सरकारी कर्मचारी और निजी कंपनियों में काम करने वाले इंजीनियर व एचआर मैनेजर शामिल हैं
गाजियाबाद में कोरोना की तीसरी लहर में मंगलवार को 1829 में संक्रमण की पुष्टि हुई है। दूसरी लहर में 28 अप्रैल को एक दिन में सबसे अधिक 1860 मरीज मिले थे। चार मई को 1632 मरीज मिले थे। अब संक्रमण के मामले में गाजियाबाद प्रदेश में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। पहले स्थान पर गौतमबुद्धनगर है। संक्रमितों में एक न्यायाधीश, पांच डॉक्टर, सरकारी कर्मचारी और निजी कंपनियों में काम करने वाले इंजीनियर व एचआर मैनेजर शामिल हैं। संक्रमितों में 92 बच्चे भी हैं।
विज्ञापन
संक्रमण की चपेट में आए बुजुर्गों को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ने लगी है। इस समय 25 मरीज अलग-अलग अस्पताल में भर्ती हैं, इनमें से नौ मरीजों को ऑक्सीजन दी जा रही है। बढ़ते हुए संक्रमण के बीच लोगों की जांच रिपोर्ट मिलने में तीन से चार दिन लग रहे हैं।