फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: अंग्रेजी का पेपर लीक होने पर गुस्से में दिखे परीक्षार्थी, केंद्रों के बाहर हंगामे जैसी स्थिति बनी 

Wed, 30 Mar 2022 10:32 PM IST
अनुराग सक्सेना माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद

सार

स्कूलों की ओर से विभागीय आदेश मिलने के बाद पेपर रद होने संबंधी नोटिस गेट पर चस्पा कर दिया। सबसे ज्यादा परेशानी गांव देहात से परीक्षा देने आए विद्यार्थियों को उठानी पड़ी। परीक्षार्थी काफी देर तक केंद्रों के बाहर जमा रहे।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड का पेपर लीक हुआ। - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनवरी में यूपी टीईटी के बाद बुधवार को यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट का अंग्रेजी का पेपर लीक होने से परीक्षार्थियों में गुस्सा और नाराजगी देखने को मिली। बलिया से पेपर लीक की सूचना के बाद प्रदेश के 24 जनपदों के साथ गाजियाबाद में भी पेपर रद हो गया। केंद्रों पर परीक्षार्थियों के पहुंचने के बाद उन्हें पेपर रद होने की जानकारी मिली। सोशल मीडिया के जरिये पेपर लीक की सूचना मिलने और केंद्रों के बाहर जमा भीड़ से कई जगह हंगामे जैसी स्थिति बन गई।

विज्ञापन


इंटरमीडिएट में पंजीकृत 22,373 विद्यार्थियों को अंग्रेजी की परीक्षा देनी थी। सभी 65 केंद्रों पर पेपर देने आने वाले विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाना शुरू हो गया था। ऐसे में शासन स्तर से पेपर लीग होने की पुष्टि और जिला प्रशासन के निर्देश के बाद डीआईओएस पीके द्विवेदी ने केवल अंग्रेजी का पेपर स्थगित होने के आदेश जारी कर दिए।

विज्ञापन

स्कूलों की ओर से विभागीय आदेश मिलने के बाद पेपर रद होने संबंधी नोटिस गेट पर चस्पा कर दिया। सबसे ज्यादा परेशानी गांव देहात से परीक्षा देने आए विद्यार्थियों को उठानी पड़ी। परीक्षार्थी काफी देर तक केंद्रों के बाहर जमा रहे। फिर परिजनों व साथियों के साथ निराश होकर घर लौट गए। 

13 अप्रैल को होगा इंटर अंग्रेजी का पेपर 

यूपी बोर्ड इंटर अंग्रेजी का रद हुआ पेपर अब अगले माह 13 अप्रैल को होगा। शासन स्तर से पेपर की नई तिथि की घोषणा होने से विद्यार्थियों को राहत मिली है। विद्यार्थी पेपर के आखिर में होने और उससे परिणाम देरी से घोषित होने से परेशान थे। शासन 12 अप्रैल को आखिरी पेपर के अगले दिन ही इंटर अंग्रेजी का पेपर कराने का निर्णय लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें