फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad Fire: खाना बनाते वक्त सिलिंडर में लगी आग, तेजी से पूरे घर में फैली; सात लोग झुलसे, तीन की हुई मौत

Sun, 23 Jun 2024 03:13 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

रविवार सुबह मकान मालिक नाथूराम के दामाद सोनू निर्माणाधीन मकान में पत्थर लगाने के लिए ग्राइंडर मशीन से लकड़ी का दरवाजे को काट रहा था। दरवाजे से कुछ दूरी पर गैस सिलिंडर रखा था। मशीन की चिंगारी से गैस सिलेंडर में आग लग गई।
विज्ञापन
मकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीलामोड़ थाना क्षेत्र के न्यू डिफेंस कॉलोनी में रविवार सुबह एक घर में सिलिंडर से आग लग गई। आग तेजी से पूरे घर में फैल गई। आग में सात लोग झुलस गए। जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से तीन लोगों की मौत हो गई है और चार लोगों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मकान मालिक  नाथूराम (55), मुकेश (40), बागमती (35) , सोनू (35), हिमानी (18) और अंकित (17), प्रियंका (16) झुलस गए। स्थानीय लोगों ने सभी लोगों को तुरंत दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग की मदद से आग को बुझाने का काम शुरू किया।

एसीपी शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मुकेश की पत्नी भागमती (36), बेटी हिमानी और प्रियंका को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। रविवार सुबह नाथूराम के दामाद सोनू निर्माणाधीन मकान में पत्थर लगाने के लिए ग्राइंडर मशीन से लकड़ी का दरवाजे को काट रहा था। दरवाजे से कुछ दूरी पर गैस सिलिंडर रखा था। मशीन की चिंगारी से गैस सिलेंडर में आग लग गई और चंद सेकंड में कमरे में बैठे लोग बुरी तरह झुलस गए।
विज्ञापन


अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि सूचना मिलने पर तत्काल दमकल गाड़ी और टीम को मौके पर भेजा गया लेकिन स्थानीय लोगों ने पहले ही आग को काबू कर लिया। उधर, घटना की सूचना मिलने पर डीसीपी निमिष पाटिल मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिवार के लोगों से घटना की पूरी जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें