फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fire In Ghaziabad: गत्ता बनाने वाली फैक्टरी में भीषण आग, 100 से अधिक कर्मचारी करते हैं काम; ऐसे बची जान

Mon, 22 Jul 2024 12:20 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोदीनगर

सार

गाजियाबाद के मोदीनगर में बीते रविवार को गत्ता बनाने वाली फैक्टरी में भीषण आग लग गई। इस कंपनी में 100 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। जो इस हादसे में बच गए।
विज्ञापन
फैक्टरी में भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित मोदी इंडस्ट्रीज समूह की गत्ता बनाने की फैक्टरी मोदी केसिंग प्राइवेट लिमिटेड में रविवार देर रात करीब एक बजे भीषण आग लग गई। सूचना पर मोदीनगर स्टेशन से दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


दमकल कर्मियों ने लगभग छह घंटे में आग पर काबू पाया गया। एफएसओ अमित कुमार ने बताया कि जेसीबी की मदद से फैक्टरी के पिछले हिस्से की दीवार तोड़कर दमकल कर्मियों ने आग को काबू किया। फैक्टरी में मोदी समूह की शराब सहित अन्य कई कंपनियों का पैकिंग का सामान बनाया जाता है।

फैक्टरी में 100 से अधिक श्रमिक काम करते हैं। रविवार को अवकाश के कारण फैक्टरी बंद थी। बराबर वाली फैक्टरी मोदी रेवलॉन में काम कर रहे कर्मचारी ने आग देख कर कंट्रोल रूम को सूचना दी। एफएसओ ने बताया कि आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। आग का कारण पता लगाया जा रहा है। मोदी समूह के पीआर जीएम डीडी कौशिक का कहना है आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें