फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थम नहीं रहा बुखार का कहर चिकनगुनिया के 14 मरीज और मिले

Tue, 06 Sep 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
zfgsdfgrse - फोटो : Getty Images
विज्ञापन
बुखार, चिकनगुनिया और डेंगू का कहर थम नहीं रहा है। सरकारी अस्पतालों की ओपीडी दोगुनी हो गई है। इसके साथ ही रोजाना डेंगू चिकनगुनिया के मरीजों की पुष्टि हो रही है।
विज्ञापन

संक्रामक रोग विभाग में मंगलवार को 60 चिकनगुनिया के सैंपल टेस्ट किए गए, जिसमें से 14 नए चिकनगुनिया के मरीजों की पुष्टि हुई है।

इसमें दो मरीज नोएडा के रहने वाले हैं। इन सभी को मिलाकर अब तक चिकनगुनिया के 57 मरीज हो गए हैं। इसके अलावा 53 डेंगू के मरीजों की पुष्टि हुई है।

ओपीडी 2700 के पार पहुंची
सरकारी अस्पतालों में इन दिनों बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। एमएमजी अस्पताल में मंगलवार को दोपहर 1 बजे तक  पर्ची काउंटर पर लंबी लाइन लगी रही। इसके अलावा फिजिशियन के यहां दो बजे के बाद भी मरीजों की भीड़ रही। दोनों अस्पतालों को मिलाकर ओपीडी 2700 के पार पहुंच गई है। इसमें से 60 फीसदी मरीज बुखार के हैं।

एमएमजी अस्पताल का डेंगू वार्ड भी फुल है। डेंगू और चिकनगुनिया के मरीजों को मच्छरदानी के अंदर रखा गया है। वहीं एमएमजी केपैथलैब में भी सैंपल टेस्ट कराने वालों की भीड़ लग रही है। स्टाफ को 12 बजे तक सैंपल कलेक्ट करना पड़ रहा है। एमएमजी के सीएमएस डॉ. जेकेत्यागी ने बताया कि बुखार के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए दवाओं का अतिरिक्त स्टॉक मंगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें