फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूजल हुआ प्रदूषित: 14 गांवों के 115 हैंडपंप जल निगम ने किए सील

Tue, 06 Sep 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
हैंडपंप - फोटो : demo pic
विज्ञापन
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी अब ग्राउंड वाटर ‘जहरीला’ हो चुका है। जल निगम की वाटर टेस्टिंग रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। 14 गांवों के ग्राउंड वाटर में आयरन और फ्लोराइड जैसे खतरनाक  केमिकल की मात्रा डेंजर लेवल तक पहुंच गई है। इनमें 13 गांव हिंडन नदी के किनारे बसे हैं, जबकि एक भोजपुर ब्लाक का नाहली गांव शामिल हैं।
विज्ञापन


जल निगम ने इन 14 गांव के 115 हैंडपंप केमिकल युक्त पानी देने की वजह से सील कर उन पर लाल निशान लगा दिया है।एनजीटी की गाइड लाइन पर जल निगम ने करीब दो महीने पहले जिले के इन 14 गांवों के 825 हैंडपंप के पानी की जांच कराई थी। इस जांच का मकसद यह विश्लेषण करना था कि हिंडन के पानी से आसपास के गांवों के भूजल पर क्या असर पड़ रहा है।

स्थानीय लैब से जांच रिपोर्ट में भी 115 हैंडपंप के पानी में आयरन, फ्लोराइड जैसे खतरनाक तत्व मिले वहीं टीडीएस और टर्बिडिटी भी मानक से कहीं ज्यादा पायी गई। इन सैंपल की क्रास चेकिंग कराने के लिए जल निगम ने इनके सैंपल लखनऊ स्थित लैब भेजे। यहां भी जांच में 115 हैंडपंप के पानी के नमूने फेल पाए गए।जल निगम के अधिकारियों की मानें तो इन हैंडपंप का पानी अब पीने लायक नहीं रहा।
विज्ञापन

..
एनजीटी में भेजी रिपोर्ट
जल निगम ने यह जांच रिपोर्ट एनजीटी में भी दाखिल कर दी है। जल निगम ने रिपोर्ट के साथ इन गांवों में पानी सप्लाई के लिए एक्शन प्लान बनाने की जानकारी भी एनजीटी को दी है। बता दें कि दोआबा पर्यावरण समिति नाम की एक सामाजिक संस्था ने भी पूरे वेस्ट यूपी में ग्राउंड वाटर प्रदूषित होने के संबंध में एनजीटी में याचिका दाखिल कर रखी है।

संस्था ने 154 गांवों की सूची देकर ग्राउंड वाटर ‘जहरीला’ होने का दावा किया था। इस सूची में गाजियाबाद का सिर्फ एक नाहली गांव (भोजपुर ब्लाक) शामिल है।नगला अटौर, मकरेड़ा, भनेड़ा खुर्द, राजपुर सरीफाबाद, सिरोरा, महमूदपुर, विहंग, मटौर, भदौली, नेकपुर-साबित नगर, सुराना, असालतपुर-फर्रुखनगर, सुठारी, नाहली
..
अधिकारी बोले
14 गांवों में 825 हैंडपंप में से 115 का पानी खराब मिला। उन्हें सील करा दिया गया है। बाकी हैंडपंप से गांवों की पेयजल व्यवस्था चल रही है। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजकर इन गांवों में पानी की वैकल्पिक और स्थायी व्यवस्था की जाएगी। - योगेश कुमार शर्मा, अधिशासी अभियंता, जल निगम
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें