फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: राकेश टिकैत ने किसानों पर लाठीचार्ज पर जताया दुख, कहा- आईएएस अधिकारी भाजपा मानसिकता खत्म नहीं कर पाए

Mon, 30 Aug 2021 09:23 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

राकेश टिकैत ने बताया कि मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत देश के सभी किसानों की पंचायत है। पंचायत में भारी संख्या में देश के कोने-कोने से किसान पहुंचेगा। लोनी से भी भारी संख्या में किसान मुजफ्फरनगर के लिए रवाना होंगे। 
 
विज्ञापन
किसान नेता राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में 5 सितंबर को होने वाली महापंचायत को सफल बनाने के लिए मंगलवार को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के लोनी के पचायरा गांव में भारतीय किसान यूनियन ने एक पंचायत का आयोजन किया। पंचायत में पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत ने लोनी में चल रहे किसानों के धरना प्रदर्शन का समर्थन किया। उन्होंने करनाल में हुए किसानों पर लाठी चार्ज की भी निंदा की।
विज्ञापन


राकेश टिकैत ने बताया कि मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत देश के सभी किसानों की पंचायत है। पंचायत में भारी संख्या में देश के कोने-कोने से किसान पहुंचेगा। लोनी से भी भारी संख्या में किसान मुजफ्फरनगर के लिए रवाना होंगे। 

उन्होंने बताया कि पंचायत में तय किया जाएगा कि देश बिकने से कैसे बचेगा, सेल फॉर इंडिया का जो बोर्ड लगा हुआ है, वह कैसे हटेगा। वहीं उन्होंने करनाल में हुए किसानों पर लाठी चार्ज को दुखद बताते हुए कहा कि जिस आईएएस अधिकारी ने लाठी चार्ज के आदेश दिए हैं, वह अपनी बीजेपी मानसिकता नहीं खत्म कर पाए हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकारी तालीबान देश में घुस चुका है। उन्होंने यूपीएसआईडीसी और आवास विकास परिषद द्वारा क्षेत्र के मीरपुर हिंदू और मंडोला समेत छह गांव की अधिग्रहित की गई भूमि की नीति का विरोध जताया और धरनारत किसानों को समर्थन दिया। 
 
विज्ञापन

वहीं राकेश टिकैत के आने पर पुलिस और प्रशासन चप्पे-चप्पे पर मौजूद था। टिकैत के आने पर पचायरा गांव के लोगों ने उनका ढोल नगाड़ों और आतिशबाजी से स्वागत किया। इस मौके पर चेतन त्यागी, विपिन बालियान,नीरज त्यागी, आर डी त्यागी, तेजपाल मंडार, प्रवीण, आनंद पाल, राममेहर बंसल, अजब सिंह, बेदू मुखिया समेत भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें