फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुबन-बापूधाम योजना से प्रभावित किसान बोले-करेंगे चुनाव बहिष्कार

विज्ञापन
मधुबन बापूधाम में 6 गावों के किसानों ने बैठक कर विधानसभा चुनावों का बहिष्कार का निर्णय लिया। विज्
विज्ञापन
मधुबन-बापूधाम योजना से प्रभावित किसान बोले-करेंगे चुनाव बहिष्कार
विज्ञापन

गाजियाबाद। मधुबन-बापूधाम योजना से प्रभावित छह गांवों के किसानों ने विधानसभा चुनावों के बहिष्कार का एलान किया है। एक समान मुआवजे की मांग को लेकर पिछले डेढ़ साल से आंदोलनरत सदरपुर, मैनापुर, नंगलापाट, याकूबपुर, मोरटा और दुहाई के किसानों की रविवार को बैठक हुई। बैठक में किसानों ने किसी भी पार्टी को मत न देने का एलान किया।
सदरपुर प्राथमिक स्कूल पर हुई बैठक में किसानों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। किसान ने कहा कि उनकी वाजिब मांगें नहीं मानने पर सभी ने एक मत से वोट न डालने का निर्णय लिया है। जीडीए और प्रशासन के अधिकारियों ने उन्हें कई बार आश्वासन दिया। क्षेत्रीय सांसद और विधायक ने भी उनका कोई साथ नहीं दिया। ऐसे में मजबूरन यह निर्णय लेना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव आयोग से की पोलिंग बूथ न लगाने की अपील
किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने बहिष्कार की घोषणा कर किसानों से वोट न डालने को कहा। साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग से क्षेत्र में पोलिंग बूथ न लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि एक समान बढ़े हुए मुआवजे की मांग पर किसान अडिग हैं। अक्टूबर 2007 में किसानों के साथ हुए समझौते की लगातार अनदेखी की हो रही है। बैठक में किसान नेता प्रदीप शर्मा, महेंद्र डायरेक्टर, सुनील शेरावत, धर्मवीर डायरेक्टर, बॉस चौधरी, आशु चौधरी, भोपाल चौधरी, गौरी शंकर सहित आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें