फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बुजुर्ग दंपति का बेटे-बहू पर घर से निकालने का आरोप, मंदिर में गुजार रहे जिंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। शिव वाटिका कॉलोनी में एक बुजुर्ग दंपती ने अपने बेटे और बहू पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाते हुए पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों से इंसाफ की गुहार लगाई है। दंपती के नाम कॉलोनी में 50 और 25 वर्ग गज के दो मकान हैं। इसके बावजूद वह करीब दो माह से कॉलोनी स्थित मंदिर में रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

शिव वाटिका कॉलोनी निवासी गणेश शंकर और उनकी पत्नी गीता के अनुसार, गणेश पहले दिल्ली के मौजपुर में प्रिंटिंग का काम करते थे। करीब तीन वर्ष पहले उन्हें लकवा हो गया। इसके बाद उनके दाएं हाथ और पैर ने काम करना बंद कर दिया। दंपती के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा परिवार के साथ 25 वर्गगज के मकान में और छोटा बेटा 50 वर्गगज के मकान में परिवार के साथ रहता है। गीता का आरोप है कि वह छोटे बेटे के साथ रह रही थीं। करीब दो माह पहले बेटे और बहू ने उनके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। बड़े बेटे ने भी उनको साथ रखने से इन्कार कर दिया। इसके बाद से दंपती मंदिर में रहने को मजबूर है। उन्होंने पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों से न्याय की मांग की है। लोनी एसडीएम दीपक कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और बुजुर्ग दंपती को हरसंभव सहायता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें