फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: फैक्टरी से निकला धुआं स्कूल तक पहुंचा, एक बच्चा हुआ बेहोश

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। करहेड़ा कंपोजिट विद्यालय में सुबह दस बजे एक बच्चा बेहोश होकर गिर गया। आनन-फानन बच्चे को प्राथमिक उपचार देकर घर भेजा गया। अध्यापकों का कहना है कि बच्चा बराबर की फैक्टरी से उठने वाले धुएं की वजह से बेहोश हो गया था। इस घटना की वीडियो भी तेजी से वायरल हुई, इसमें स्कूल परिसर तक धुआं पहुंचता दिख रहा है और प्रांगण में विद्यार्थी नजर आ रहे हैं, हालांकि वायरल वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य आशा रॉय ने बताया कि स्कूल के बराबर में एक फैक्टरी है और उससे गंदा धुआं निकलता है। सुबह 10 बजे बच्चे लंच करने बाहर निकले थे, उसी दौरान बराबर की फैक्टरी से तेजी से धुआं उठा और स्कूल प्रांगण तक आ गया। धुएं के संपर्क में आते ही कक्षा छह का बच्चा बेसुध हो गया। बच्चे के चेहरे पर पानी का छिड़काव कर उसे होश में लाया गया और फिर प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। प्रधानाचार्य ने बताया कि इस तरह कभी भी धुआं स्कूल तक नहीं पहुंचा था, बुधवार को काफी धुआं उठा और स्कूल प्रांगण तक पहुंचा। घटना की जानकारी उन्होंने बीएसए को दी और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में भी शिकायती पत्र भेजा है, ताकि फैक्टरी की जांच कर देख सकें कि यहां नियमों का पालन हो रहा है या नहीं। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि टीम को करहेड़ा भेज कर फैक्टरी का निरीक्षण कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
यूपी के बलरामपुर में हो चुकी है अप्रिय घटना
हाल ही में यूपी के बलरामपुर में स्कूल के बाहर तेज आवाज में डीजे के शोर से एक 12 वर्षीय बच्चे की मौत की घटना हो चुकी है। ऐसे में स्कूल के बराबर में इस तरह फैक्टरी से उठने वाला धुआं कभी भी जानलेवा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें