फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का प्रकोप: गीतकार कुंअर बेचैन को हुआ कोरोना, डॉ. कुमार विश्वास की अपील पर मिली मदद

Thu, 15 Apr 2021 10:29 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

मशहूर गीतकार डॉ. कुंअर बेचैन और उनकी पत्नी को हुआ कोरोना। काफी देर की मशक्कत के बाद वेंटीलेटर पर किया गया एडमिट।
विज्ञापन
डॉ. कुमार विश्वास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में कोरोना के हालात कितने बिगड़ गए हैं इसका स्पष्ट उदाहरण गुरुवार को देखने को मिला। कुछ ऐसा हुआ जिससे यह साफ हो गया कि क्या आम...क्या खास... सभी लोग इस महामारी के जाल में बुरी तरह फंस गए हैं और स्वास्थ्य व्यवस्था की चरमराई हालत की मार झेल रहे हैं।

विज्ञापन


गुरुवार को कवि डॉ. कुमार विश्वास ने ट्वीट कर जानकारी दी कि वरिष्ठ गीतकार डॉ. कुंअर बेचैन और उनकी धर्मपत्नी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कुमार ने लिखा कि बुधवार को रात 12 बजे तक प्रयास करता रहा, आज सुबह से प्रत्येक परिचित डॉक्टर को कॉल कर चुका हूं। हिंदी के वरिष्ठ गीतकार गुरुप्रवर डॉ. कुंअर बेचैन, कॉसमॉस अस्पताल, आनंद विहार, दिल्ली में कोविड के उपचार के लिए भर्ती हैं। ऑक्सीजन लेवल 70 पहुंच गया है, तुरंत वेंटिलेटर की आवश्यकता है, लेकिन कहीं कोई बेड ही नहीं मिल रहा।

उनके इस ट्वीट को कई लोगों ने देखा और यह वायरल हो गई। इसके कुछ देर बाद डॉ. कुंअर को मदद मिली और कुमार ने इस बारे में एक बार फिर ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि डॉ. महेश शर्मा का बहुत आभार। उनका स्वयं कॉल आया है और वे डॉ. कुंअर को अपने अस्पताल में वेंटिलेटर पर शिफ्ट करा रहे हैं। ईश्वर से प्रार्थना करें कि पूज्य गुरुप्रवर स्वस्थ हों। कृपा करके आप सब भी अपना बहुत-बहुत ख्याल रखें। स्थिति अनुमान से ज्यादा खराब है। आप सब का भी आभार।
विज्ञापन


डॉ. कुमार विश्वास के साथ ही कुंअर बेचैन के बेटे प्रगीत ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर अपने पिता के लिए मदद मांगी थी। वीडियो में उन्होंने कहा था कि उनके पिता को किसी वेंटीलेटर वाले अस्पताल में एडमिट कराया जाए। बता दें कि प्रगीत ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं और कोरोना के चलते अभी उन्हें देश आने में समय लग रहा है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें