गाजियाबाद में कुत्ते ने एक युवक पर हमला कर दिया। कुत्ते ने युवक का दायां पैर पकड़ लिया और 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। जब युवक ने कुत्ते के मुंह पर घूंसे बजाए तब जाकर उसने उनका पैर छोड़ा।
गाजियाबाद की आदित्य वर्ड सिटी की लक्जुरिया एस्टेट सोसायटी में 13 अगस्त की शाम विकास त्यागी के पालतू कुत्ते (रोड व्हीलर) ने हेमंत मेहरा और उनके कुत्ते पर हमला कर दिया। उस दौरान हेमंत अपने कुत्ते को घूमा रहे थे। विकास त्यागी के कुत्ते ने हेमंत का दायां पैर पकड़ लिया और 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया।
विज्ञापन
हेमंत ने कुत्ते के मुंह पर घूंसे बजाए तब जाकर उसने उनका पैर छोड़ा। हेमंत को पैर की सर्जरी करानी पड़ी। मामले में हेमंत ने कविनगर थाने में तहरीर दी है। हेमंत मेहरा बच्चों को ट्यूशन पढ़ाते हैं। हेमंत का कहना है कि वह सोसायटी के बाहर अपने कुत्ते को घूमा रहे थे। उसी दौरान विकास के बच्चे अपने कुत्ते को बिना पट्टे के घूमा रहे थे तो उन्होंने उनसे बांधकर घूमाने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं माने।
कुछ ही देर बाद उनके कुत्ते ने उनपर और उनके कुत्ते पर हमला कर दिया। इससे उनके पैर में गहरा जख्म हो गया। आरोप है कि उन्होंने इसकी न शिकायत विकास त्यागी से की तो उन्होंने प अभद्र व्यवहार करते हुए कहा कि जिंदा हो मरे तो नहीं, बवाल मत करो।
विज्ञापन
कई बार काटे थाने चौकी के चक्कर से
हेमंत का कहना है कि जिस दिन घटना हुई उस दिन वह घर पर अकेले थे। उनके पिता बाहर गए हुए थे। घटना के अगले दिन उन्होंने 112 पर पुलिस को सूचना दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जब उनके परिवार वाले वापस लौटे तो उन्होंने लाल कुआं चौकी के प्रभारी को भी सूचना दी, लेकिन चौकी प्रभारी ने मसूरी थाने का मामला बताकर लौटा दिया। वहां से उन्हें कविनगर थाने भेज दिया। कविनगर थाना प्रभारी अमित कुमार का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।