फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: नशे में एंबुलेंस तेज दौड़ाकर ली तीन की जान... चालक गया जेल

Tue, 20 Sep 2022 04:20 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

नशे में एंबुलेंस तेज दौड़ाकर ली तीन की जान... चालक गया जेलगाजियाबाद।इसलिए, एंबुलेंस से एक के बाद एक दो बाइक में टक्कर लगी।इसके बाद भी नशे में धुत चालक ब्रेक नहीं लगा पाया और सड़क किनारे बाइक लेकर खड़े ऋषिपाल और मनमोहन को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रताप विहार में देहली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) के पास रविवार रात साढ़े ग्यारह बजे एंबुलेंस की टक्कर से तीन लोगों की मौत हो जाने के मामले में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या (304) की धारा में केस दर्ज किया है। इसकी वजह यह है कि एंबुलेंस का चालक विनीत देशवाल शराब के नशे में था। एंबुलेंस की रफ्तार भी बहुत ज्यादा थी। वह पूरी तरह से संतुलन खो बैठा। इसलिए, एंबुलेंस से एक के बाद एक दो बाइक में टक्कर लगी। पुलिस ने विनीत को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


इस घटना में डूडा के ठेकेदार ऋषिपाल (29) निवासी बिहारीपुरा, विजयनगर, मनमोहन (34) निवासी विजयनगर और राजकुमारी (54) निवासी बिसरख, नोएडा की मौत हो गई। राजकुमारी का बेटा संदीप और भतीजे रोहित का बेटा चिंटू गंभीर रूप से घायल हो गए। संदीप राजकुमारी और चिंटू को लेकर गाजियाबाद से बिसरख लौट रहे थे। एंबुलेंस की टक्कर पहले उनकी बाइक को पीछे से लगी। इसके बाद भी नशे में धुत चालक ब्रेक नहीं लगा पाया और सड़क किनारे बाइक लेकर खड़े ऋषिपाल और मनमोहन को टक्कर मार दी। दोनों उछलकर गिरे और उनकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और बिजनौर के निवासी एंबुलेंस चालक विनीत को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। विजयनगर थाना प्रभारी योगेंद्र मलिक का कहना है कि चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

नशे में गाड़ी चलाने से चार दिन में दूसरा हादसा
रात को नशे में गाड़ी चलाने से चार दिन के भीतर यह दूसरा बड़ा हादसा हुआ है। इससे पहले 14 सितंबर को लालकुआं स्थित आर्य फार्म के पास रफ्तार ईको वैन ले दो राहगीरों को टक्कर लगी थी। वैन चालक शराब के नशे में था। टक्कर लगने से एटा निवासी अनिल (28) और मोनू (20) की मौत हो गई थी जबकि अनियंत्रित होकर वैन पलटने से कार चालक राकेश घायल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें