फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: वाहनों का दबाव बढ़ने से दिल्ली-मेरठ मार्ग पर लगा जाम

विज्ञापन
मोदीनगर में दिल्ली मेरठ मार्ग पर लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर शनिवार को वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम लग गया। जाम के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई। लगभग आधा घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

हापुड़ मार्ग रेलवे क्रॉसिंग पर इन दिनों आरओबी निर्माण कार्य चल रहा है। इसके चलते यहां आए दिन यातायात बाधित रहता है। शनिवार को वाहनों का दबाव बढ़ा तो राज चौपले पर जाम लगना शुरू हो गया। देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतार लग गई।
इस दौरान अंबर सिनेमा और बड़ा बीमा अस्पताल के सामने यू-टर्न पर जगह न मिलने के कारण मेरठ की तरफ जाने वाली साइड में भी जाम लग गया। इस कारण मेरठ और गाजियाबाद जाने वाले राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। एसीपी ने बताया कि यातायात नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मी तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदीनगर में दिल्ली मेरठ मार्ग पर लगा जाम। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें